लाइव न्यूज़ :

COVID-19 symptoms: क्या नाक में सूखापन है, दर्द है ?, कोरोना वायरस का हो सकता है लक्षण, तुरंत पहुंचे डॉक्टर के पास

By उस्मान | Updated: December 2, 2020 08:47 IST

कोरोना वायरस के लक्षण और इलाज : ठंड के मौसम में नाक का सूखना या दर्द होना आम समस्या है लेकिन आप सतर्क रहें

Open in App

कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस खतरनाक वायरस की चपेट में अब तक 64,188,950 लोग आ चुके हैं और 1,486,609 लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी को आए एक साल होने वाला है और अब तक इसके बारे में नई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। 

स्पेन में शोधकर्ताओं अपने एक नए अध्ययन में पाया है कि कोरोना के 70 फीसदी मरीजों में कोई अन्य लक्षण महसूस होने से पहले नाक सूखने की समस्या देखने को मिली है और कुछ मरीजों ने लगातार महसूस किया कि उन्हें नाक में दर्द हो रहा है।

 एक्सप्रेस यूके की एक एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस लोगों को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करता है। वायरस की गंभीरता व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकती है। अभी तक खांसी, बुखार और गंध या स्वाद की भावना का नुकसान होना आदि को कोरोना का आम लक्षण माना जा रहा था लेकिन इस अध्ययन ने वैज्ञानिकों को सोच में डाल दिया है। 

बार्सिलोना यूनिवर्सिटी में अपनी टीम के साथ काम कर रहे डॉक्टर जोर्डी नवरारा का मानना है कि वायरस के इस लक्षण को अभी तक अनदेखा किया गया है।  उन्होंने यह भी कहा कि कोविड का आम लक्षण जैसे कि सांस की तकलीफ होना सूक्ष्म और अधिक सूक्ष्म लक्षण थे।

कोरोना के मरीज को शुरूआती 10 दिनों में महसूस होने वाले लक्षण

पहला दिन उसने बताया कि उसे पहले दिन हल्की सूखी खांसी और गले में खराश महसूस हुई। 

दूसरा दिनसिर में भारीपन महसूस होने लगा। बेचैनी से बचने के लिए मुझे धीरे-धीरे खांसी। उस रात, मुझे ठंड लग गई और बुखार हो गया। इसके अलावा मुझे आंखों में दर्द महसूस हो रहा था जोकि मेरे लिए एक अजीब लक्षण था। 

तीसरा दिनमुझे थकान और सुस्ती महसूस होने लगी। मइस दिन मैं केवल सो रही थी और अभी भी बुखार था। यहां मुझे सूखी खांसी, माइग्रेन, बुखार, ठंड लगना, कुछ मतली जैसे लक्षण महसूस हुए। मैंने डॉक्टरों के पास जाने का फैसला किया और फ्लू कस टेस्ट निगेटिव आया। 

चौथा दिनइस दिन अधिक बुखार नहीं था लेकिन एक नया लक्षण दिखा: सांस की तकलीफ। यह असुविधाजनक था, ऐसा महसूस हुआ कि मेरे सीने पर ईंटें लगी हैं।  

पांचवा दिनइस दिन गले में खराश, खांसी और सांस की तकलीफ बढ़ गई थी। मैं उसी डॉक्टर के पास गया और मैं परीक्षण करवाया। छाती के एक्स-रे भी करवाया, जोकि नॉर्मल आया। 

छठा दिनमैंने एंटीबायोटिक और इबुप्रोफेन लेना शुरू कर दिया था जबकि लक्षण अभी तक बने हुए थे जिसमें गले में खराश, खांसी, सांस की तकलीफ शामिल है। हालांकि मेरा एनर्जी लेवल बढ़ने लगा था।

सातवां दिनइस दिन तक गले में खराश, हल्की खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण बने हुए थे हालांकि ऊर्जा का स्तर बढ़ रहा था।

आठवां दिनइस दिन तक हल्की खांसी थी लेकिन सिरदर्द से राहत मिल चुकी थी। ऊर्जा का स्तर बढ़ने लगा था। 

नौवां दिनमेरी खांसी थोड़ी भारी थी लेकिन ऊर्जा का स्तर नॉर्मल था।

दसवां दिनइस दिन हल्की खांसी, बलगम, ऊर्जा में कमी महसूस हो रही थी और मेरा टेस्ट रिजल्ट आ चुका था जोकि पॉजिटिव था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब