लाइव न्यूज़ :

Coronavirus medicine: भारत में कोरोना दवाओं को लेकर बदलने वाले हैं नियम, संभलकर लें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन जैसी ये 4 दवाएं

By भाषा | Updated: June 12, 2020 15:21 IST

Coronavirus medicine: बताया जा रहा है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा चालू रहेगी और एजीथ्रोमायसीन को उपचार से हटाया जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्दे‘रेमडेसीवीर’ और ‘टोसीलीजुमैब’ के सीमित उपयोग पर विचार किया जा रहा है‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ का उपयोग जारी रखा जाएगाएजीथ्रोमायसीन को उपचार प्रक्रिया से हटाया जा सकता है

भारत में मरने कोरोना वायरस (COVID-19) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और भारत अब कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गया है। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,501 हो गई है और 298,283 लोग संक्रमित हुए हैं।

कोरोना का कोई इलाज, दवा या टीका नहीं है। कोरोना के मरीजों को फिलहाल अलग-अलह एंटीवायरल और मलेरिया की दवाएं दी जा रही है। इस बीच भारत में दवाओं को लेकर कई बदलाव हुए हैं।

जल्द ही जारी होने वाले संशोधित क्लीनिकल प्रबंधन दिशानिर्देशों के मुताबिक कोविड-19 से गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों पर 'आपात स्थिति एवं सहानुभूति के अधार पर' एंटी-वायरल दवा ‘रेमडेसीवीर’ और ‘टोसीलीजुमैब’ के सीमित उपयोग पर विचार किया जा रहा है। 

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग जारी रखा जाएगा इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बहुचर्चित मलेरिया रोधी दवा ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ का उपयोग जारी रखा जाएगा, जबकि ‘एजीथ्रोमायसीन’ को उपचार प्रक्रिया से हटाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि 31 मई को जारी क्लीनिकल प्रबंधन दिशानिर्देश में गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखे जाने की जरूरत वाले कोविड-19 रोगियों पर एजीथ्रोमायसीन के साथ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग का सुझाव दिया गया था। 

टोसीलीजुमैब का उपयोग प्रयोगिक आधार पर किया जाएगाएक सूत्र ने कहा, ‘‘चूंकि कोविड-19 एक नया रोग है और इसके लिये अभी तक कोई दवा या टीका नहीं है, ऐसे में उपचार प्रक्रिया की उभरती स्थितियों के आधार पर समय-समय पर समीक्षा की जा रही है।’’ 

सूत्र ने कहा कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने वाली दवा टोसीलीजुमैब का उपयोग प्रयोगिक आधार पर किया जाएगा। साक्ष्य के आधार पर कुछ और दवाइयां ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ के साथ में उपयोग की जा सकती है, लेकिन इस बारे में अभी कोई आम सहमति नहीं बनी है। 

कोविड-19 पर राष्ट्रीय कार्य बल के विशेषज्ञ कोविड-19 के लिये नये क्लीनिकल प्रबंधन दिशानिर्देश को अंतिम रूप दे रहे हैं, जिसने रविवार को अपनी बैठक की थी। 

रेमडेसीवीर सीमित उपयोग होगाभारत के औषधि नियामक ने पिछले सप्ताह अमेरिकी औषधि कंपनी गिलीड साइंसेज को अपनी दवा रेमडेसीवीर को देश में अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों पर ‘आपात स्थिति में सीमित उपयोग’ के लिये विपणन अधिकार प्रदान कर दिये।

आपात स्थिति और कोरोना वायरस महामारी के फैलने को लेकर दवाइयों की अत्यधिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए रेमडेसीवीर की मंजूरी प्रक्रिया तेज की गई।एक सूत्र ने कहा, ‘‘इंजेक्शन के रूप में रोगी को दी जाने वाली इस दवा को सिर्फ अस्पताल या संस्थागत स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में उपयोग के लिये विशेषज्ञों की सलाह पर खुदरा बिक्री की मंजूरी दी गई है।’’ 

भारत अभी यह रेमडेसीवीर नहीं बनाता है। चार कंपनियों--हेटेरो, जुबलिएंट साइंसेज, सिप्ला और मायलन एन वी--के साथ गिलीड साइंसेज इंक ने गैर-विशेष लाइसेंसिंग समझौता किया है। 

हालांकि, इसे अभी भारतीय औषधि महानित्रंक (डीसीजीआई) से अनुमति नहीं मिली है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अस्पताल में भर्ती एवं गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये रेमडेसीवीर के आपात स्थिति उपयोग की इजाजत दी है। 

भारत में पहली बार कोविड-19 के नये मामले 10,000 के पार पहुंचे

देश में पहली बार चौबीस घंटों में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले 10,000 के पार पहुंच गए हैं और संक्रमण के कुल मामले 2,97,535 हो गए हैं जबकि एक दिन में कुल संक्रमित लोगों में से सबसे अधिक 396 संक्रमित लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से बृहस्पतिवार को भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइनमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम