लाइव न्यूज़ :

कोरोना के इलाज के लिए भारत की पहली वैक्सीन COVAXIN कितनी असरदार? , जानें कब आएगी बाजार में और कीमत

By उस्मान | Updated: June 30, 2020 12:00 IST

COVAXIN वैक्सीन का जल्द ही इंसानों पर परीक्षण शुरू होने वाला है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के इलाज के लिए COVAXIN वैक्सीन को मानव परीक्षण के लिए मंजूरी मिल गई है स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से पहले और दूसरे चरण की मंजूरी मिल गई हैमानव परीक्षण अगले महीने जुलाई 2020 में देश भर में शुरू होने वाले हैं

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक (Bharat Biotech) कोरोना वायरस के इलाज के लिए COVAXIN वैक्सीन को  से मानव परीक्षण के लिए मंजूरी दी है। इसे भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीन बताया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने 3 कोविड-19 टीकों की घोषणा विस्कोंसिन, आईसीएमआर और थॉमस जेफरसन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करेगी।

COVAXIN क्या है?

COVAXIN वैक्सीन को संक्रामक और जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस के लिए भारत की पहली वैक्सीन बताया जा रहा है। COVAXIN को भारत बायोटेक इंटरनेशनल द्वारा ICMR और NIV के सहयोग के साथ विकसित किया गया है। इसे भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल से मानव परीक्षण के लिए मंजूरी मिल गई है।

India's first COVID-19 vaccine COVAXIN gets DCGI approval; human trials to start in July ভারতে তৈরি প্রথম করোনা টিকার হিউম্যান ট্রায়ালে মিলল ছাড়পত্র! ট্রায়াল শুরু জুলাই থেকেই

इस स्वदेशी वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के मानव क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी मिल गई है। मानव परीक्षण अगले महीने शुरू होंगे। वैक्सीन कैंडिडेट को बनाने के लिए एनआईवी, पुणे में आइसोलेट कोरोना वायरस स्ट्रेन को भारत बायोटेक को ट्रांसफर किया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली अनुमति

भारत बायोटेक की COVAXIN वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से पहले और दूसरे चरण की मंजूरी मिल गई है। 

COVAXIN का इंसानों पर कब शुरू होगा परीक्षण

बताया जा रहा है कि COVAXIN वैक्सीन के मानव परीक्षण अगले महीने जुलाई 2020 में देश भर में शुरू होने वाले हैं।

बाजार में कब आएगी कोरोना की दवा  COVAXIN

बताया जा रहा है कि COVAXIN वैक्सीन का मानव परीक्षण का पहला और दूसरा चरण 2 जुलाई से शुरू होगा। इसलिए वर्तमान में इस बात की कोई पुष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है कि टीका कब तक बाजार में उपलब्ध होगा।

COVAXIN के रिजल्ट कैसे हैं

कंपनी भारत बायोटेक द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन अध्ययनों के परिणाम आशाजनक रहे हैं और व्यापक सुरक्षा और प्रभावी इम्यून रेस्पोंस दिखाते हैं।

COVAXIN वैक्सीन कीमात

फिलहाल इस दवा को मानव परीक्षण के लिए मंजूरी मिली है जिसमें अभी थोड़ा समय लगा सकता है इसलिए अभी तक ओस दवा की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

भारत में कोविड-19 के कुल मामले 5.6 लाख के पार

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 18,522 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़कर 5,66,840 हो गए, जिनमें से 418 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,893 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार देश में 2,15,125 लोगों का इलाज जारी है,जबकि 3,34,821 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर चला गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मरीजों के ठीक होने की दर 59.07 प्रतिशत है।’’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 418 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 181 लोग महाराष्ट्र के हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 62, दिल्ली में 57, गुजरात तथा कर्नाटक में 19-19, पश्चिम बंगाल में 14, उत्तर प्रदेश में 12, आंध्र प्रदश में 11, हरियाणा में नौ, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान तथा तेलंगाना में छह-छह, पंजाब में पांच, झारखंड में तीन, बिहार तथा ओडिशा में दो-दो और असम, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब