लाइव न्यूज़ :

Coronavirus medicine: भारत को कोरोना के इलाज में बड़ी सफलता, औषधि नियामक ने Itolizumab इंजेक्शन को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: July 11, 2020 11:20 IST

Coronavirus medicine: इस इंजेक्शन का इस्तेमाल त्वचा रोग के उपचार में किया जाता है

Open in App
ठळक मुद्देइंजेक्शन के सीमित इस्तेमाल किए जाने की मंजूरी मिली हैसांस लेने में मध्यम और गंभीर स्तर की दिक्कत वाले मरीजों पर आएगा काम

भारत में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। देश में कोविड-19 के कुल मामले 8 लाख के पार पहुंच गए हैं। बेशक कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं मिला है लेकिन भारत के औषधि नियंत्रक ने त्वचा रोग के उपचार में काम आने वाले 'आइटोलीजुमैब' (Itolizumab) इंजेक्शन का कोविड-19 के उन मरीजों के उपचार में सीमित इस्तेमाल किए जाने की मंजूरी दे दी है जिन्हें सांस लेने में मध्यम और गंभीर स्तर की दिक्कत हो। 

ऑक्सीजन न मिलने की गंभीर अवस्था में काम करेगी दवा

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के इलाज की चिकित्सीय आवश्यकताओं पर विचार करते हुए भारत के औषधि महानियंत्रक डॉ. वी जी सोमानी ने कोरोना वायरस के कारण शरीर के अंगों को ऑक्सीजन न मिलने की गंभीर अवस्था के इलाज में आपात स्थिति में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी इंजेक्शन 'आइटोलीजुमैब' के सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। 

संतोषजनक पाए चिकित्सकीय परीक्षण

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, 'एम्स समेत अन्य अस्पतालों के श्वसन रोग विशेषज्ञों, औषधि विज्ञानियों और दवा विशेषज्ञों की समिति द्वारा भारत में कोविड-19 मरीजों पर चिकित्सकीय परीक्षणों के संतोषजनक पाए जाने के बाद ही इस इंजेक्शन के इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।' 

अधिकारी ने कहा, 'पिछले कई वर्षों से त्वचा रोग के इलाज के लिए बायोकॉन कंपनी की यह पहले से स्वीकृत दवा है।' उन्होंने बताया कि इस दवा के इस्तेमाल से पहले हर मरीज की लिखित में सहमति आवश्यक है।

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 8 लाख के पार

भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 8 लाख के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 519 मौत हुई है और 27114 रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं।ये एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले हैं।

इसी के साथ देश में अब तक 22123 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। साथ ही कुल 820916 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 283407 है। वहीं, 515385 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो ये 62.78 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 9.59 प्रतिशत है। वहीं, आईसीएमआर ने बताया है कि देश में 10 जुलाई तक 1,13,07,002 सैंपल टेस्ट हुए हैं। इसमें कल यानी शुक्रवार को 2,82,511 सैंपल की टेस्टिंग हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटमेडिकल किट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम