लाइव न्यूज़ :

कोरोना और गर्मी के कहर से बचने के लिए 8 चीजें खायें फेफड़ों के मरीज, फेफड़ों की होगी सफाई, बनेंगे मजबूत

By उस्मान | Updated: May 27, 2020 11:43 IST

Diet tips for strong lungs: कोरोना संकट और ऊपर से भीषण गर्मी, फेफड़ों के मरीज जरा सावधान हो जाएं

Open in App

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और ऊपर से भीषण गर्मी ने तबाही मचा रखी है। इससे लोगों को खासकर फेफड़ों के मरीजों कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस फेफड़ों को अधिक क्षति पहुंचाता है। जिस वजह से मरीज को सांस लेने में ज्यादा परेशानी होती है और इससे उसकी मौत हो जाती है।

कोरोना वायरस मनुष्यों में सांस के मार्ग को प्रभावित करता है। संक्रमण हल्के फ्लू जैसे लक्षणों से शुरू होता है और आगे गंभीर लक्षणों की ओर बढ़ता है। यह वायरस मुख्य रूप से व्यक्तियों में फेफड़े को संक्रमित करता है और गंभीर मामलों में एआरडीएस और निमोनिया के कारण मृत्यु होती है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह सभी मामलों में एआरडीएस और निमोनिया का कारण नहीं बनता है। 

गर्मियों का मौसम फेफड़ों के मरीजों के लिए संकट का कारण बनता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इस मौसम में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर लोग गर्मी में पसीने से तरबतर हो जाते हैं और शरीर को तुरंत ठंढक पहुंचाने के लिए ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक होता है। ऐसा करने से लंग्स इन्फेक्शन का खतरा अधिक हो जाता है और फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है।

फेफड़ों के इन्फेक्शन कई प्रकार के होते हैं जैसे फ्लू होना, निमोनिया होना, टीवी होना। हालांकि ऐसी समस्याएं हो तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करनी चाहिए। कोरोना वायरस का न कोई इलाज है और न ही इससे बचने के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध है। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए फेफड़ों का मजबूत होना काफी जरूरी है। क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से फेफड़ों को नुकसान होता है और व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिनके जरिये आप गर्मियों और कोरोना के संकट में अपने फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं। 

लहसुनलहसुन में कई तरह के विटामिंस व मिनरल्स मौजूद होते हैं। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह न सिर्फ आप ही खाने के स्वाद को बढ़ाती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है। लहसुन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और होने वाले संक्रमण से भी बचाव करता है क्योंकि लहसुन एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसलिए दिल से जुड़ी बीमारी वाले मरीज को नियमित लहसुन का सेवन करना चाहिए।

काली मिर्च और अदरक का काढ़ाइसके अलावा नियमित तौर पर 10-12 तुलसी के पत्ते दो-तीन काली मिर्च और एक टुकड़ा अदरक का लें। अब दो कप पानी में उबालें और ठंडा हो जाए तो इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से फेफड़ों में इन्फेक्शन की समस्या से बचा होता है और इससे खांसी से तुरंत राहत मिलता है।

मुनक्का मुनक्के के कुछ दानों को लेकर रात में सोने से पहले पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह उठने पर इसके बीजों को निकाल दें और मुनक्का खा लें। साथ ही मुनक्के वाला पानी भी पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपके फेफड़े मजबूत हो सकते हैं।

अंजीरअंजीर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आप फेफड़ों को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से पांच अंजीर को एक गिलास पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें और फिर दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे फेफड़ों को मजबूती मिल सकती है।

शहदनियमित रूप से सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद का सेवन करने से फेफड़ों को मजबूती मिल सकती है और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां भी दूर हो सकती हैं। शहद के सेवन से फ्लू के लक्षणों को कम करने और इम्युनिटी पावर बढ़ाने में भी मदद मिलती है। 

अंगूरअंगूर एक ऐसा फल है जो विटामिन सी सहित कई पोषक तत्वों का भंडार है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उनके लिए अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो अंगूर का सेवन ना करें।

लहसुनलहसुन को अपनी डाइट में नियमित शामिल करें और प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली पानी के साथ खाएं। इस में पाए जाने वाला एलीसिन तत्व इंफेक्शन से लड़ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और फेफड़ों को स्वस्थ व मजबूत रखने में बहुत मददगार होता है।

6) तुलसी के पत्तेआयुर्वेद के अनुसार, जो लोग प्रतिदिन तुलसी की पत्तियों का सेवन करते हैं वे हमेशा स्वस्थ रहते हैं। उनकी रोगों से लड़ने की शक्ति बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा होती है। तुलसी के सूखे पत्ते थोड़ा सा कथा, कपूर और इलायची को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसमें 7 गुना चीनी मिलाएं और चुटकी भर मात्रा का दिन में दो बार सेवन करें। इससे फेफड़ों में जमा कफ आसानी से निकल जाता है और फेफड़ों को मजबूती मिलती है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब