Diet tips: कोरोना काल में लंच के बाद जरूर खायें ये चीज, शरीर बनेगा अंदर से मजबूत, वायरस से होगा बचाव

By उस्मान | Published: October 1, 2020 03:12 PM2020-10-01T15:12:40+5:302020-10-01T15:12:40+5:30

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय : लंच में इस चीज को खाने से शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है

Coronavirus diet tips: include dahi or curd in your lunch to boost immunity system and fight covid-19 virus | Diet tips: कोरोना काल में लंच के बाद जरूर खायें ये चीज, शरीर बनेगा अंदर से मजबूत, वायरस से होगा बचाव

दही खाने के फायदे

Highlightsदही कैल्शियम का भंडार है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं दही खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

कोरोना काल में वायरस से लड़ने के लिए शरीर को बाहर और अंदर से मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जो आपके खाने के स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को कई फायदे पहुंचा सकती है।

हम बात कर रहे हैं दही की। दही को सूपर फूड भी कहा जाता है। दोपहर के भोजन यानी लंच में एक कटोरी दही का सेवन सबसे सही बताया गया है।

रोजाना दही खाने से आपको डायबिटीज, बवासीर, कब्ज जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। चलिए जानते हैं दोपहर के भोजन में दही खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।  
 
1) वजन कम करने में सहायक
लंच में एक कटोरा दही खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दही के सेवन से शरीर को उचित पोषक तत्व मिल जाते हैं और बार-बार भूख नहीं लगती। दही में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन भी शरीर के फैट को कम करने में सहायक हैं।

2) दिल को स्वस्थ रखने में मददगार 
जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है। 

3) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत
दोपहर के खाने के साथ एक कटोरी दही को अपने आहार में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर का कई रोगों से बचाव होता है।

4) हड्डियां बनती हैं मजबूत
विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।

5) ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
दही शरीर में से अतिरिक्त पोटैशियम को बाहर निकाल देता है, जिससे उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद करते हैं, इसके अलावा दही हृदय रोगों के लिए भी लाभदायक है।

6) सिरदर्द से राहत
दही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए।  

7) बवासीर से मिलती है राहत
दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है और भोजन जल्दी पच जाता है। बवासीर के रोगियों को भी दोपहर के भोजन के साथ दही या छाछ में अजवायन डाल कर पीने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो अपने दोपहर के भोजन के साथ दही जरूर खायें।

8) दही लू से बचाने में सहायक 
गर्मी के दिनों में दोपहर के भोजन में दही खाने से लू जैसी समस्या दूर होती है और साथ ही शरीर को ताजगी और ठंडक भी मिलती है। पेट की गर्मी भी दही के सेवन से शांत होती है।

 

Web Title: Coronavirus diet tips: include dahi or curd in your lunch to boost immunity system and fight covid-19 virus

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे