लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना संकट में बस कुछ दिन चबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, इम्यून पावर होगी मजबूत, किडनी, लीवर, दिल रहेंगे हेल्दी

By उस्मान | Updated: October 30, 2020 15:23 IST

हेल्दी डाइट टिप्स : कोरोना संकट में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरी है और इस काम में यह पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं, जानिये कैसे

Open in App
ठळक मुद्देआम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैंऔषधीय गुणों से भरपूर आम की पत्तियों में कई रोगों से लड़ने की क्षमता आयुर्वेद में शरीर की सफाई करने के लिए आम के पत्तों का उल्लेख

बिगड़ती जीवनशैली और खराब खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, फेफड़ों की समस्याएं आम हो गई हैं। ऊपर से कोरोना संकट भी जारी है और यह खतरनाक वायरस फेफड़ों, किडनियों और दिल समेत शरीर के कई अंगों को सीधे रूप से प्रभावित करता है। 

यही वजह है कि इस संकट में इन अंगों को स्वस्थ और मजबूत बनाकर रखना जरूरी है ताकि इस तरह के वायरस और संक्रमण से आसानी से निपटा जा सके। इसके लिए आप आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आम के पत्ते क्यों?

आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि यह स्वाद और सेहत का खजाना है। इस मामले में आम के पत्ते भी कम नहीं हैं। आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। आम के पत्ते हर्बल दवा के रूप में काम कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर आम की पत्तियों में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है।

शरीर के हमेशा स्वस्थ रखने के लिए शरीर की बाहर की सफाई के साथ-साथ शरीर की आंतरिक सफाई भी बेहद जरूरी है। गलत खानपान की वजह से शरीर में कई हानिकारक और विषैले तत्व में जमा हो जाते हैं जिससे कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं।

आयुर्वेद में शरीर की सफाई करने के लिए आम के पत्तों का उल्लेख किया गया है। चलिए जानते हैं आम के पत्ते आपके शरीर की आंतरिक रूप से सफाई करके आपको बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, फेफड़ों के लिए आम के पत्ते

आयुर्वेद के अनुसार, आम की पत्तियों के चूर्ण का रोजाना सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा इससे किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का भी खतरा कम होता है।

दरअसल आम के पत्ते शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्वों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में सहायक होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी आम की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से कुछ दिनों में ही आप को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

ऐसे बनाएं आम के पत्तों का पाउडरअगर आप किडनी, फेफड़ों और लीवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आम की पत्तियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन रोजाना खाने के 20 मिनट बाद करें। लेकिन ध्यान रहे कि इस पाउडर के आधा चम्मच का सेवन ही करें। 

आम के पत्तों केअन्य फायदे

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

क्या डायबिटीज से पीड़ित कोई व्यक्ति आम खा सकता है? यह एक मुश्किल सवाल हो सकता है क्योंकि आम में शुगर होती है लेकिन जब आम के पत्तों की बात आती है, तो अध्ययन कहते हैं कि आम की गुठली ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

एंटी-इन्फ्लेमेशन गुण

आम के पत्तों में एंटी-इन्फ्लेमेशन गुण होते हैं। यह बवासीर, गठिया, पाचन मुद्दों आदि के कारण सूजन को कम करने में मदद करने के लिए एक बहुत प्रसिद्ध तत्व है।

वजन कम करने में सहायक

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आम की गुठली का रस आपके लिए सही उपाय है। इसमें कम शुगर होती है जिससे आपको कैलोरी नहीं मिलती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम कर सकती है।

इस बात का रखें ध्यानयह एक आयुर्वेदिक उपाय है इसलिए अगर आप ऊपर बाताई गईं समस्याओं से राहत पाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब