कोरोना वायरस डाइट टिप्स : कोरोना काल में खाने के बाद जरूर खायें ये फल, शरीर बनेगा ताकतवर, वायरस से लड़ने में मिलेगी मदद

By उस्मान | Published: October 16, 2020 02:32 PM2020-10-16T14:32:49+5:302020-10-16T14:32:49+5:30

विटामिन सी से भरपूर इस फल को खाने से इम्यूनिटी सिस्टम तेजी से मजबूत बनता है

Coronavirus diet plan: include mango in your diet during coronavirus pandemic to boost immunity system and fight virus | कोरोना वायरस डाइट टिप्स : कोरोना काल में खाने के बाद जरूर खायें ये फल, शरीर बनेगा ताकतवर, वायरस से लड़ने में मिलेगी मदद

कोरोना वायरस डाइट टिप्स

Highlightsविटामिन सी से भरपूर इस फल को खाने से इम्यूनिटी सिस्टम तेजी से मजबूत बनता है आम में फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है जिससे पेट दुरुस्त रहता हैआम का सेवन करने से आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है

कोरोना वायरस से निपटने के लिए शरीर का अंदर से मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके लिए बेहतर खानपान का ध्यान रखना चाहिए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेहतर डाइट की जरिये इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।  

इसके लिए आप अपनी डाइट में फलों का राजा आम जिसे खाना हर किसी को पसंद आता है। आम सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे आप सुबह नास्ते में या दोपहर में भोजन के साथ खा सकते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

इसके अलावा आयुर्वेद में कहा जाता है कि रात में फलों का सेवन किया जाता है। आम जितना सेहत के लिए लाभदायक है अगर ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। आम में फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है, जो दस्त होने के कारण होते हैं। इसलिए आम को दिन में खाए रात में खाने से बचे।

खाने की मात्रा

फलों को खाने के समय के साथ-साथ मात्रा भी आपके शरीर के लिए जरुरी है। अगर आप आम को सुबह नास्ते में और दोपहर में खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद होते हैं। इससे आपकी पांचन क्रिया सही तरीके से काम करती है। कई बार आम पंसद करने वाले ज्यादा आम खाना पसंद करते हैं तो जरुरत से ज्यादा खा लेते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा आम के साथ कुछ चीजों को नहीं खान इस बात का आपको खास ख्याल रखना चाहिए। 

आम के प्राकृतिक चीनी होती हैं इसलिए उसमें सुगर न लें। 
कुछ लोगों को आम से एलर्जी होती है, इसलिए खाने से पहले डॉक्टर की सलाह दें।   
आम में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण दस्त हो सकती है। 
आम का ज्यादा सेवन शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि एक दिन में एक बार ही आम खाएं। 

आम खाने से पाचन शक्ति में सुधार

आम में मौजूद फाइबर हमारे पाचन को बेहतर बनाता है। यह आंतों की अच्छी तरह से सफाई करता है। मल त्याग करना आसान बनाता है, कब्ज की समस्या दूर होती है। यह गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल विकारों को रोकने में मदद करता है।

इम्यून बनता है मजबूत

आम खान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपका पेट ठीक रहेगा तो अपके शरीर की इम्यून बूस्ट होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी और ए आपके इम्यून को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से आम का सेवन करने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

आम में उपस्थित विटमिन सी, पेक्टिन और फाइबर आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को सही करता है। इसके अलावा आम के और भी गुण है, इसमें पौटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण तंत्रिका तंत्र में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। आपके हार्ट की बीट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। जिससे आप अपने हृदय रोग से बचे रहते हैं। 

खून बढ़ाता है आम में आयरन पाया जाता है। अपनी डाइट में आम को शामिल करके आप आयरन की कमी से बच सकते हैं। जो लोग एनीमिया की कमी से जूझ रहे हैं उन्हें आम का सेवन करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए है बेहतर आम आयरन का एक बेहतर स्रोत है। जाहिर है गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको आयरन की कमी पूरी करने के लिए आम का सेवन करना चाहिए।

Web Title: Coronavirus diet plan: include mango in your diet during coronavirus pandemic to boost immunity system and fight virus

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे