पाचन-डायबिटीज को कंट्रोल कर कसावा का आटा पहुंचाता है शरीर को चमत्कारी फायदा, जानिए इसके फायदे-पोषक तत्व
By आजाद खान | Updated: October 13, 2022 17:23 IST2022-10-13T17:19:36+5:302022-10-13T17:23:07+5:30
जानकारों की माने तो डायबटीज के मरीजों के लिए यह आटा काफी लाभदायक है। इससे शरीर को केवल फायदा ही होता है।

फोटो सोर्स: Wikipedia CC
Cassava Flour Reduce Diabetes: आज कल डायबटीज एक ऐसी बीमारी बन गई है जो हर किसी में पाई जा रही है। भारत में डायबटीज के मरीज ज्यादा है और दिन पर दिन इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है।
लोग डायबटीज को कंट्रोल या ठीक करने के लिए न जाने कौन से कौन से उपाय करते है, लेकिन फिर भी वे डायबटीज को पूरी तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाते है। ऐसे में आइए जानते है एक उपाय के बारे में जिससे आप बहुत ही आसानी से अपने डायबटीज को कंट्रोल कर पाएंगे और सही से इस्तेमाल से आपको अच्छे परिणाम भी मिल सकते है।
जानकारों की माने तो डायबटीज को संतुलित रखने के लिए आप कसावा का सेवन कर सकते है। इसे आप घर में इस्तेमाल होने वाले आटे की जगह इस्तेमाल कर सकते है, यानी आप इस आटे का रोटी बनाकर खा सकते है। ऐसे करने से आप अपने डायबटीज को कंट्रोल कर पाएंगे।
कसावा आंटा क्या होता है
बताया जाता है कि कसावा नाम की झाड़ियों के जड़ से कसावा आंटा को पाया जाता है। ये आटे साउथ अमेरिका और मेक्सिको में ज्यादा पाए जाते है क्योंकि कसावा में इसकी झाड़ियां ज्यादा पाई जाती है। वहां के लोग इस आटे को पास्ता, नूडल्स के साथ इसे ड्रिंक्स में भी इस्तेमाल करते है।
कसावा आटा के गुण
कसावा के आटे में फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यही कारण है कि ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसकी खास बात यह है कि यह आटा ग्लूटन-फ्री होता है जिस कारण आपके शरीर में शुगर पार्टिकल्स नहीं जमते है और आप डायबटीज को अच्छे से कंट्रोल कर पाते है।
इस आटे से आपका स्ट्रेस कम हो सकता है। दरअसल, फिनोलिक, कैरोटिनॉइड और विटामिन सी जैसे एंटी आक्सीडेंट होते जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में हमारी मदद करते है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)