लाइव न्यूज़ :

चीनी की जगह अगर करते है आर्टिफिशल स्वीटनर का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा: शोध

By भाषा | Updated: March 1, 2023 18:45 IST

आपको बता दें कि दुनिया भर में हजारों खाद्य और पेय पदार्थों में कृत्रिम मिठास मौजूद होती है। हालांकि इनके इस्तेमाल को लेकर विवाद रहा है और फिलहाल यूरोपीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियां इसका पुनर्मूल्यांकन कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजकल आर्टिफिशल स्वीटनर का इस्तेमाल आम हो गया है। ऐसे में एक नए शोध में इसके इस्तेमाल को लेकर नए दावे किए गए है। दावे के अनुसार, इस यूज से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

वाशिंगटन: एक शोध में दावा किया गया है कि ‘एरिथ्रिटोल’ जैसी लोकप्रिय कृत्रिम मिठास (आर्टिफिशल स्वीटनर) के सेवन से दिल के दौरे और आघात का खतरा बढ़ जाता है। शोध में कहा गया है कि ऐसे उत्पादों के दीर्घकालिक प्रभावों का पता लगाने के लिए और सुरक्षा अनुसंधान किए जाने चाहिए। 

रिसर्च में क्या हुआ है खुलासा

क्लीवलैंड क्लीनिक के शोधकर्ताओं ने अमेरिका और यूरोप में 4,000 से अधिक लोगों पर शोध किया और पाया कि उच्च रक्त ‘एरिथ्रिटोल’ स्तर वाले लोगों के लिए दिल के दौरे, आघात या जानलेवा घटनाओं के शिकार होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। उन्होंने पूरे रक्त या पृथक प्लेटलेट्स में ‘एरिथ्रिटोल’ के प्रभावों की भी जांच की है। 

प्लेटलेट्स पर ‘एरिथ्रिटोल’ के पड़ते है बुरे प्रभाव

आपको बता दें कि पृथक प्लेटलेट्स कोशिका के टुकड़े होते हैं जो रक्तस्राव को रोकने और रक्त के थक्के बनने में योगदान देते हैं। नेचर मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि ‘एरिथ्रिटोल’ प्लेटलेट्स को सक्रिय करने और थक्का जमाने में मदद करता है। पूर्व-नैदानिक ​​​​अध्ययनों में ‘‘एरिथ्रिटोल’’ के कारण थक्का जमने की पुष्टि हुई है। 

कृत्रिम मिठास के इस्तेमाल को लेकर है विवाद

दुनिया भर में हजारों खाद्य और पेय पदार्थों में कृत्रिम मिठास मौजूद होती है। हालांकि इनके इस्तेमाल को लेकर विवाद रहा है और फिलहाल यूरोपीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियां इसका पुनर्मूल्यांकन कर रही हैं। 

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)डाइट टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

क्राइम अलर्टVideo: दिल्ली में हार्टअटैक आने के बाद एक सड़क पर गिरा शख्स, तड़पती हालत में मदद की बजाय दो स्कूटी सवार उसका मोइबाइल चुराकर भागे, आखिरकार हुई मौत

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब