लाइव न्यूज़ :

Cholesterol symptoms: पैरों में नजर आ सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का नया गंभीर लक्षण, समझें और बचाव करें

By उस्मान | Updated: October 21, 2021 09:03 IST

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कई लक्षण हैं लेकिन यह लक्षण आपको रात में अपने पैरों में महसूस हो सकता है

Open in App
ठळक मुद्देयह लक्षण आपको रात में अपने पैरों में महसूस हो सकता है किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करेंजानिये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से कैसे रोका जा सकता है

हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर की तरह एक साइलेंट किलर है और इसके कई लक्षण बिना समय के साथ विकसित होते हैं। कोलेस्ट्रॉल एक मोम की तरह पदार्थ है जो धमनियों में जन जाता है और इसके धमनियों में रुकावट हो सकती है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कई लक्षण हैं। हाल ही में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के सर्जरी विभाग ने इसके एक नए लक्षण का पता लगाया है, जिसे रात में पैरों में महसूस किया जा सकता है और इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल अंगों को कैसे प्रभावित करता हैक्रिटिकल लिम्ब इस्किमिया हाई कोलेस्ट्रॉल की एक गंभीर स्थिति है. इसमें धमनियों में रक्त परिसंचरण प्रभावित होता है। इस वजह से हाथ-पैरों में रक्त का  प्रवाह प्रभावित होता है और यह अत्यधिक दर्द, घावों और अल्सर का कारण बनता है। 

इसकी परेशानी को थोड़ा घूमने या बिस्तर पर पैरों को लटकाने से कम किया जा सकता है। यह परिधीय धमनी रोग की एक गंभीर स्थिति है और एक वैस्कुलर सर्जन द्वारा इसका इलाज किया जा सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल से बचने के उपाय हाई कोलेस्ट्रॉल के इलाज की दिशा में पहला कदम टेस्ट कराना है ताकि बीमारी का सही इलाज करने में मदद मिल सके। इसके अलावा आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वसायुक्त लाल मांस, घी, मक्खन जैसी संतृप्त वसा का सेवन कम करें अधिक सब्जियां खाएंआहार में स्वस्थ वसा शामिल करें - एवोकैडो, नट्स, बीज, तैलीय मछली जैसे सैल्मन और मैकेरलवनस्पति तेलों में अपना भोजन पकाएं - जैतून, सूरजमुखी, मक्का, अखरोट और रेपसीड तेल

हालांकि, कुछ स्वस्थ खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल के रोगियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। मुख्य रूप से संतृप्त वसा (मक्खन की तुलना में अधिक) से बना नारियल का तेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है। 

हालांकि यह भोजन को एक अलग स्वाद और सुगंध देता है, लेकिन हृदय रोगियों को कोलेस्ट्रॉल के मोर्चे पर चीजों को खराब होने से बचाने के लिए इसे बहुत अधिक मात्रा में लेने की सलाह नहीं दी जाती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!