लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज से बचने, दिमाग तेज करने, मजबूत हड्डियों के लिए छठ पूजा पर जरूर करें ये एक काम

By उस्मान | Updated: November 10, 2018 12:38 IST

कई अध्ययनों ने पाया गया है कि उपवास रखने और सुबह के समय सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से डायबिटीज, हड्डियों से जुड़ी समस्याओं और कई अन्य रोगों से बचने में मदद मिलती है।  

Open in App

उत्तर भारत के बिहार राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार छठ पूजा इस बार 13 और 14 नवंबर को मनाया जाएगा। 11 नवंबर से नहाय खाय से इस पर्व का शुभारम्भ हो जाएगा। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को ही मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठी मैया को षष्ठी देवी भी कहा जाता है। छठ पूजा के पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। दूसरे और तीसरे दिन पूरे दिन निर्जला उपवास किया जाता है। तीसरे दिन की शाम और उससे अगली सुबह पवित्र नदी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

पौराणिक वर्णन के अनुसार भगवान राम और माता सीता ने ही पहली बार 'छठी माई' की पूजा की थी। इसी के बाद से छठ पर्व मनाया जाने लगा। कहा जाता है कि लंका पर जीत हासिल करने के बाद जब राम और सीता वापिस अयोध्या लौट रहे थे तब उन्होंने कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठी माता की पूजा की थी। इसमें उन्होंने सूर्य देव की पूजा भी की थी। तब से ही यह व्रत लोगों के बीच इतना प्रचलित है। छठ के उपवास से आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। 

1) ब्लड सुगर लेवल में होता है सुधारछठ का उपवास रखने से ब्लड सुगर लेवल में सुधार होता है। लंबी अवधि के लिए उपवास करने से इंसुलिन स्राव में सुधार होता है जिससे शरीर को रक्त में ग्लूकोज को अवशोषित करने में मदद मिलती है। कई अध्ययनों ने पाया गया है कि उपवास से डायबिटीज के इलाज में मदद मिलती है।  

2) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूतउपवास रखने से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया लियोनार्ड डेविस स्कूल ऑफ गेरोनोलॉजी के एक अध्ययन के मुताबिक, तीन दिन  उपवास से रोजाना 200 कैलोरी बर्न होती है, जो सेलुलर लेवल पर इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

3) मस्तिष्क कार्यों में होता है सुधारउपवास रखने से सोचने-समझने की शक्ति में सुधार होता है। एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी एंड मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, उपवास से मेमोरी लॉस और अल्जाइमर रोग के खिलाफ सुरक्षा में मदद मिलती है। 

4) विटामिन डी सेवन में होता है सुधार छठ पूजा के दौरान सूर्य के संपर्क में आने से विटामिन डी उत्पादन उत्तेजित होता है, जो कैंसर, डायबिटीज, मल्टीपल स्क्लेरोसिस और कार्डियोवैस्कुलर विकार जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

5) हड्डियां बनती हैं मजबूतकैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी भी महत्वपूर्ण है, जिससे आपको मजबूत हड्डियां और दांत मिलते हैं। सुबह के समय सूर्य की किरणों के पर्याप्त संपर्क में आने से ओस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी की समस्याओं को भी रोका जा सकता है।

टॅग्स :छठ पूजाहेल्थ टिप्सडायबिटीजबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम