मलाइका अरोड़ा की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 3 फेशियल योगा एक्सरसाइज

By मनाली रस्तोगी | Published: January 26, 2022 06:09 PM2022-01-26T18:09:29+5:302022-01-26T18:11:07+5:30

वैसे तो मलाइका अरोड़ा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। यही नहीं, उन्हें फिट रहना बेहद पसंद है, जिसके लिए ओ योग जरूर करती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने 3 फेशियल योगा एक्सरसाइज के बारे में बताया है।

Check out Malaika Arora 3 face yoga poses to get glowing skin fight ageing | मलाइका अरोड़ा की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 3 फेशियल योगा एक्सरसाइज

मलाइका अरोड़ा की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 3 फेशियल योगा एक्सरसाइज

Highlightsमलाइका अरोड़ा फिट रहने के लिए करती हैं योगमलाइका अरोड़ा ने ग्लोइंग स्किन के लिए बताई आसान 3 फेशियल योगा एक्सरसाइज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी वर्कआउट रूटीन के लिए समय जरूर निकालती हैं। यही कारण है कि वो 47 साल की उम्र में भी बेहद ग्लैमरस लगती हैं। यही नहीं, उन्हें अक्सर ही फैंस को फिटनेस गोल्स देते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, हाल-फिलहाल में मलाइका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें तीन फेशियल योगा एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह जवां दिखना चाहती हैं तो ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका द्वारा बताए गए फेशियल योगा एक्सरसाइज को ट्राई करके देखिए।

बैलून पोज

सबसे पहले एक्ट्रेस ने बैलून पोज करके दिखाया है। मलाइका की माने तो ये एक्सरसाइज चेहरे की मांसपेशियों के लिए काफी अच्छी होती है क्योंकि इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। 

फेस टैपिंग पोज

अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं तो इसे दूर करने के लिए फेस टैपिंग पोज का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, टैपिंग से बढ़ती उम्र के साइन और झुर्रियों से बचाव करने में मदद मिलती है। यह मुद्रा त्वचा को एक निखरी, प्राकृतिक चमक देने के लिए रक्त परिसंचरण को उत्तेजित करती है।

फिश पोज़

यह गर्दन के एरिया को स्ट्रेच करता है, जॉ लाइन और चिन को टोन करने में मदद करता है।

बता दें कि इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने कोर मसल्स के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण आसन करके दिखाए थे। इसका भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस ने वजन घटाने के में मदद करने के लिए वशिष्ठासन (साइड प्लैंक पोज), भुजंगासन (कोबरा पोज) और नौकासन (बोट पोज) करने के बारे में बताया था। मालूम हो, मलाइका अरोड़ा फिटनेस को लेकर काफी सजक हैं और उन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर फैंस के लिए नई वीडियोज पोस्ट करते हुए देखा जाता है।

Web Title: Check out Malaika Arora 3 face yoga poses to get glowing skin fight ageing

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे