लाइव न्यूज़ :

'शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय का कम प्रयोग करें', केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च से मई तक चलने वाली लू के लिए एडवाइजरी जारी की

By शिवेंद्र राय | Updated: February 28, 2023 15:20 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों में ये भी कहा गया है कि गर्मी के दौरान गर्म हवाओं के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय या बड़ी मात्रा में चीनी वाले पेय से बचें। बताया गया है कि इन पेय पदार्थों के अधिक सेवन से पेट में ऐंठन पैदा हो सकती है और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्च से मई तक चलने वाली संभावित लू के लिए एडवाइजरी जारी की गईसूती हल्के रंग के कपड़े पहनें और सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय का कम इस्तेमाल करें

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च से मई तक चलने वाली संभावित लू के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही साल 2023 के लिए  भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पहली बार चेतावनी जारी कर के बताया गया है कि इस दौरान क्या करें और क्या न करें। 

गर्मी से संबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिशानिर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जब भी संभव हो, प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं। नागरिकों को ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) का उपयोग करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही घर के बने पेय जैसे नींबू पानी, छाछ/लस्सी, फलों के रस में कुछ नमक मिला कर पीने को कहा गया है।

मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है कि पतले, ढीले, सूती हल्के रंग के कपड़े पहनें और सीधे धूप के संपर्क में आने के दौरान छाता, टोपी, तौलिया और अन्य पारंपरिक हेड गियर का उपयोग करके सिर को ढकें। सरकार ने जनता से रेडियो सुनने, समाचार पत्र पढ़ने और स्थानीय मौसम समाचारों के लिए टीवी देखने के लिए कहा। यह भी उल्लेख किया गया है कि लोग भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट को भी ट्रैक कर सकते हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार बाहरी गतिविधि को दिन के ठंडे समय यानी सुबह और शाम तक सीमित रखने को कहा गया है। 

 साथ ही कहा गया है कि लोग अच्छी तरह हवादार और ठंडी जगहों पर घर के अंदर रहें। सीधी धूप और गर्मी की लहरों को घर के अंदर न आने दें। दिन के दौरान खिड़कियां और पर्दे बंद रखें और उन्हें रात में खोल दें ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों में ये भी कहा गया है कि गर्मी के दौरान गर्म हवाओं के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय या बड़ी मात्रा में चीनी वाले पेय से बचें। बताया गया है कि इन पेय पदार्थों के अधिक सेवन से  पेट में ऐंठन पैदा हो सकती है और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। ये भी कहा गया है कि बहुत ज्यादा प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से भी बचें।

टॅग्स :Health and Family Welfare Departmentहीटवेवभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम