लाइव न्यूज़ :

सिर्फ जंक फूड्स से नहीं, फिनाइल जैसी सफाई की चीजों से भी बढ़ता है बच्चों का वजन

By उस्मान | Updated: September 21, 2018 07:46 IST

एक नये अध्ययन में दावा किया गया है कि फिनायल, हारपिक, लाइजोल और इस तरह के अन्य उत्पाद बच्चों के 'गट माइक्रोब्स' (मानव के पाचन तंत्र में रहने वाले सूक्ष्म जीव) में बदलाव कर बच्चों में वजन बढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ा सकते हैं। 

Open in App

शोधार्थियों ने दावा किया है कि घरों में साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कीटाणुनाशक और अन्य केमिकल बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ा सकती हैं। एक नये अध्ययन में दावा किया गया है कि फिनायल, हारपिक, लाइजोल और इस तरह के अन्य उत्पाद बच्चों के 'गट माइक्रोब्स' (मानव के पाचन तंत्र में रहने वाले सूक्ष्म जीव) में बदलाव कर बच्चों में वजन बढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ा सकते हैं। 

कैनेडियन मेडिकल ऐसोसिएशन जर्नल में इस बारे में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन के लिए कनाडा की अल्ब्रेटा यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने 3-4 महीने की आयु के 757 शिशुओं के 'गट माइक्रोब्स' का विश्लेषण किया। अध्ययन के दौरान घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले कीटाणुनाशक, सफाई सामग्री और अन्य पर्यावरण हितैषी उत्पाद के प्रभावों का विश्लेषण करते हुए बच्चों का वजन मापा गया।

अध्ययन में यह पाया गया कि घरों में कीटाणुनाशकों का ज्यादा इस्तेमाल किए जाने से 3-4 माह की आयु वाले बच्चों के 'गट माइक्रोब्स' में बदलाव आया। उन्होंने पाया कि अन्य डिटर्जेंट और सफाई में इस्तेमाल होने वाले अन्य उत्पादों का भी बच्चों पर ऐसा ही प्रभाव पड़ा। 

बच्चों में मोटापा बढ़ने के अन्य कारण

- अधिकतर बच्‍चे हफ्ते में करीब 24 घंटे टीवी देखते हैं। इसके अलावा बच्‍चे ऑनलाइन वीडियो गेम भी खेलते हैं। कई सर्वे से यह बात साफ हो चुकी है कि ज्‍यादा टीवी देखने से बच्‍चों में मोटापे का खतरा बढ़ता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि टीवी देखने से बच्‍चों की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, और यह मोटापा बढ़ाने में कारगर है।

- एक अध्‍ययन में यह बात सामने आई है कि संपन्‍न परिवारों के बच्‍चे घर के पौष्टिक भोजन की बजाय बाजार की चीजों जैसे जंक फूड आदि का सेवन ज्‍यादा करते हैं। इस तरह की चीजों को खाने से मोटापे का खतरा बढ़ता है। जो बच्‍चे खाना खाने के बाद बैठे रहते हैं, उनके शरीर पर भी अतिरिक्‍त चर्बी हो जाती है।

- पढ़ाई का बढ़ता दबाव और खेल-कूद या शारीरिक व्‍यायाम में कमी आना भी बच्‍चे के वजन बढ़ने का एक कारण है। स्‍कूली बच्‍चे कई बार होम वर्क पूरा करने के चक्‍कर में भोजन भी नहीं खाते और अन्‍य प्रकार की चीजें खाकर पेट भर लेते हैं।  

- साल 2011 में बच्‍चों के विकास पर हुए एक अध्‍ययन के मुताबिक जो महिलाएं ऑफिस जाती हैं उनके बच्‍चे घर पर रहने वाली औरतों के बच्‍चों के मुकाबले ज्‍यादा गोलमटोल होते हैं। इस अध्‍ययन से यह भी पता चला है कि ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बच्‍चों का बीएमआई ज्‍यादा होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब