लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी हो सकता है फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन, 5 कारण

By उस्मान | Published: February 27, 2018 1:02 PM

बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन केवल महिलाओं से जुड़ी समस्या है।

Open in App

बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन केवल महिलाओं से जुड़ी समस्या है और इससे पुरुष प्रभावित नहीं होते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। आपको बता दें कि कैंडिडा यीस्ट शरीर के नमी वाले हिस्सों में रहता है। सामान्य तौर पर, यह किसी भी समस्या का कारण नहीं बनते हैं, लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से में इसकी संख्या बढ़ने से संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। पुरुषों में लिंग वाले हिस्से में फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन होने का अधिक खतरा होता है। जेनेटियल मेकोटिक इन्फेक्शन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पुरुषों को नीचे बताए गए कारणों की वजह से फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है।  

1) इम्यून सिस्टम कमजोर होना

इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें ज्यादा जंक फूड खाना या डायबिटीज से पीड़ित होना मुख्य कारण हैं। एक कमजोर इम्यून सिस्टम लिंग के आसपास फंगस या यीस्ट होने से रोकने में नाकाम रहता है और संक्रमण फैलना शुरू हो जाता है। 

2) इन्फेक्शन से पीड़ित साथी के साथ यौन संबंध बनाने से

महिलाओं को इस तरह के इन्फेक्शन का अधिक खतरा होता है। हार्मोनल संतुलन में थोड़े ही बदलाव से उन्हें यह इन्फेक्शन हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, इस तरह के इन्फेक्शन से पीड़ित पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने से इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है।  

3) एंटीबायोटिक्स का उपयोग

एंटीबायोटिक्स का इन्फेक्शन के इलाज के लिए कुछ कुछ बैक्टीरिया को मारने के लिए किया जाता है लेकिन इनसे जननांग क्षेत्र में अच्छे-बुरे बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ सकता है जिससे यीस्ट और फंगल को बढ़ने का मौका मिल सकता है। 

4) अल्कोहल

आप नशीले पदार्थों का सेवन कम करते हैं या ज्यादा, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप कभी-कभी पीते हैं या सिर्फ बियर पीते हैं, तो भी जननांग में बैक्टीरियल फ्लोरा प्रभावित हो सकता है और आपको फंगल या यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।  

5) हाई शुगर डाइट

इस तरह की डाइट से बॉडी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अध्ययन के अनुसार, ब्लड शुगर बढ़ने से जननांग क्षेत्रों में यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबच्चों में उल्टी और दस्त को नियंत्रित करने में मदद करेंगे ये 5 फूड आइटम्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्य"स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं प्रोटीन पाउडर": ICMR ने किया प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने का आग्रह, जानें क्या है कारण

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

स्वास्थ्यजल्दी डिनर करने से ठीक रहता है पेट, जानें रात का खाना सही समय पर करने के 5 फायदे

स्वास्थ्यकम पानी पीने से हो सकती हैं किडनी की गंभीर समस्याएं, जानिए दिनभर में कितना पीना चाहिए पानी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यWorld Lupus Day May 10, 2024: समय रहते करा लें इलाज!, ल्यूपस के मरीज जी सकते हैं सामान्य जीवन, आखिर क्या है, ये है लक्षण 

स्वास्थ्यIndian Council of Medical Research ICMR: भारत में 56.4 प्रतिशत बीमारियों का कारण अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन, आईसीएमआर ने कहा- मोटापा और मधुमेह को लेकर 17 दिशानिर्देश जारी

स्वास्थ्यHeart: ....कहीं ये दिल जीना हराम न कर दे!, नए शोध में कई खुलासे, पढ़िए रिपोर्ट और हो जाएं सतर्क

स्वास्थ्यक्या नेकटाई स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती है? जानिए क्या कहती है शोध

स्वास्थ्यchia seeds: क्या आप भी नाश्ते में खाते हैं चिया सीड्स! फायदे और नुकसान दोनों जान लीजिए