लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे पेट में कैंसर बना देती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये 3 चीजें, युवा ज्यादा खाते हैं तीसरी चीज

By उस्मान | Updated: February 25, 2020 11:30 IST

cancer diet tips and diet plan : बड़ी आंत और किडनी के कैंसर से बचने के लिए आपको तुरंत इन चीजों को छोड़ देना चाहिए

Open in App

पेट का कैंसर फेफड़ों के कैंसर के बाद कैंसर का दूसरा सबसे घातक प्रकार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे हर साल 140000 लोग प्रभावित होते हैं और 50000 से अधिक लोग इससे मर जाते हैं। पेट के कैंसर का इलाज शुरुआती चरण में संभव है। दुर्भाग्य से इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो सकता है। 

बाद के चरणों में यह तेजी से बढ़ सकता है और घातक हो सकता है। इससे बचने का बेहतर तरीका खान-पान का ध्यान रखना भी है। ऐसा माना जाता है कि कुछ खाद्य पदार्थ कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो पेट के कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती हैं और आपको इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।  

प्रोसेस्ड और रेड मीटप्रोसेस्ड मीट के अधिक सेवन से आपको न सिर्फ पेट के कैंसर का बल्कि कई अन्य गंभीर समस्याओं के भी खतरा है। साल 2015 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट (जैसे हॉट डॉग, बेकन, लंच मीट और सलामी) कैंसर का कारण बनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लाल मांस (जैसे गोमांस, सूअर का मांस और भेड़ का बच्चा) भी कैंसर का कारण बनते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि हर दिन 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट (एक हॉट डॉग या बेकन के चार स्ट्रिप्स के बराबर) खाने से आपके पेट के कैंसर का खतरा 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि आपको इन मीट को पूरी तरह से खाना बंद कर देना चाहिए। आपको सावधानी और कम मात्रा में इनका सेवन करना चाहिए। पेट के कैंसर से बचने के लिए आपको इनके बजाय चिकन आयर मछली का सेवन करना चाहिए। 

सफेद ब्रेडप्रोसेस्ड मीट की तरह, प्रोसेस्ड अनाज भी आपके पेट के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। सफेद ब्रेड और अन्य सफेद आटे के खाद्य पदार्थों में परिष्कृत अनाज ब्लड ग्लूकोज के लेवल को बढ़ा सकते हैं, जिससे इंसुलिन रेसिस्टेंट होता है। इससे आपके पेट के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे किडनी का कैंसर होने का भी खतरा होता है।

बेशक अनाज फाइबर का एक प्रमुख स्रोत है लेकिन प्रोसेस्ड करने से इनमें से फाइबर खत्म हो जाते हैं। इसके बजाय साबुत अनाज की रोटी, पास्ता और जई का चयन आपके फाइबर का सेवन बढ़ा सकता है और आपके पेट के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।

मीठे पेय पदार्थआजकल लोग बड़ी मात्रा में सुगन्धित पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। सोडा भी एक ऐसी चीज है, जिसका प्रचलन तेजी से बढ़ा है। इन चीजों में शुगर की मात्रा अधिक होती है। कई अध्ययनों में मीठे पदार्थों और मोटापे के बीच संबंध दिखाया गया है। यह चीजें कैंसर का कारण बन सकती हैं।

सोडा जैसे पेय पदार्थों में मौजूद शुगर पुरानी सूजन को जन्म दे सकती है। सूजन पूरे शरीर में कई अलग-अलग कैंसर को जन्म दे सकती है। पेट के कैंसर से बचने के लिए आप मीठे पेय पदार्थों की बजाय कम कैलोरी वाले पेय पदार्थ का सेवन करें।

पेट के कैंसर से लड़ने वाले खाद्य पदार्थकुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो पेट के कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसे खाद्य पदार्थ सभी पेट के कैंसर से लड़ते हैं। क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए, इन खाद्य पदार्थों को अधिक सेवन करें और साथ ही पौधे-आधारित आहार का चयन करें।

ध्यान रहे कि ये खाद्य पदार्थ पेट के कैंसर के जोखिम को पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकते हैं इसलिए आपको किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

टॅग्स :कैंसर डाइट चार्टकैंसरहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब