लाइव न्यूज़ :

क्या टूथपेस्ट और शैंपू के इस्तेमाल से हो सकता है कैंसर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Updated: August 2, 2023 11:54 IST

कैंसर काफी खतरनाक बीमारी है और यह खराब खानपान और वायु प्रदूषण और फिजिकल एक्टिविटी के कम करने के कारण होता है।

Open in App
ठळक मुद्देटूथपेस्ट और शैंपू के इस्तेमाल को लेकर एक बात सामने आई है।इसके यूज से कैंसर के खतरे की बढ़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में इसे लेकर जानकार क्या कहते है, आइए जान लेते है।

Cancer: दुनिया भर में कैंसर के केस दिन पर दिन बढ़ रहे हैं और हर साल भारी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे है। कैंसर के बढ़ते मरीजों पर बोलते हुए आईसीएमआर ने कहा है कि भारत में साल 2022 में कैंसर के 14.6 लाख केस थे, जो 2025 तक बढ़कर 15.7 लाख हो सकते हैं। 

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो खराब खानपान, वायु प्रदूषण और फिजिकल एक्टिविटी के कम होने के कारण होता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या टूथपेस्ट और शैंपू जैसे डेली इस्तेमाल करने वाली चीजों से भी कैंसर हो सकता है। इस विष्य पर जानकार क्या कहते है, आइए जान लेते हैं। 

क्या टूथपेस्ट के इस्तेमाल से होता है कैंसर

टोरंटो यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि टूथपेस्ट में ट्राइक्लोसन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। कई और दावे है कि यह कंपाउंड कई टूथपेस्ट में भारी मात्रा में पाया जाता है। 

कैंसर रोग विशेषज्ञों की अगर माने तो ट्राइस्कोसन कंपाउंड से आंतों के गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है जिससे आपके आंतों में कैंसर फैल सकता है। यही कारण है कि जानकार टूथपेस्ट के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की सलाह देते है। 

क्या शैंपू के इस्तेमाल से भी होता है कैंसर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ड्राई शैंपू के कारण भी लोगों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। उनके मुताबिक, ड्राई शैंपू में बेंजीन नाम का केमिकल पाया जाता है जो नहाते समय शरीर में चला जाता है। यह केमिकल काफी खतरनाक होता है जिससे ब्लड कैंसर भी हो सकता है। 

यही कारण है कि एफडीए ने अमेरिका के बाजारों में कई ड्राई शैंपू को बैन कर दिया था जिसमें यह कैमिकल पाया गया था। यह शैंपू एक स्पप्रे की तरह होता है जिसे बालों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब