लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वास्थ्य क्षेत्र को तोहफा, जानें 6 खास बातें

By गुलनीत कौर | Updated: July 5, 2019 13:55 IST

स्वास्थ्य क्षेत्र पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'खेलो इंडिया' योजना का विस्तार करने की बात की है, जिससे जीवनशैली और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी जरूरतों की कमी'खेलो इंडिया' का विस्तार किया जाएगाचमकी बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया से संघर्ष को सरकार तैयार

शुक्रवार 5 मई, 2019 को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए शिक्षा, निवेश, बैंक, किसान के अलावा स्वास्थ्य से जुड़े कई मुद्दों पर भी बड़े ऐलान किए हैं। बजट में आयुष्मान भारत जैसी तमाम योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा चमकी बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर भी बात हुई। आइए जानते हैं स्वास्थ्य के संदर्भ से बजट 2019-20 में क्या क्या शामिल किया गया है।

1) स्वास्थ्य पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह साफ किया कि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी जरूरतों की कमी है, जिसे जल्द से जल्द सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा

2) उन्होंने शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य से जुड़ी सभी बुनियादी सुविधाओं को प्रदान करने पर बात की। इसके होने से ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू, मलेरिया, जैसी संक्रमित बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी

3) स्वास्थ्य क्षेत्र पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक खास घोषणा भी की। वित्त मंत्री ने 'खेलो इंडिया' का विस्तार करने की बात कही। इस योजना से देश में खेल को बढ़ावा मिलेगा जिससे जीवनशैली और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा

4) इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुले में शौच ना करने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे खुले में शौच करने से घातक बीमारियाँ फैलती हैं। इसपर काबू पाने के लिए अब तक सरकार ने करोड़ों शौचालयों का निर्माण किया है

यह भी पढ़ें: Budget 2019: भारत सरकार की पर्यटकों को सौगात, 17 टूरिस्ट स्पॉटों को इंटनेशनल लेवल पर किया जाएगा डेवलप

5) 2 अक्टूबर, 2014 से लेकर अब तक देशभर में 9.6 करोड़ शौचालय बने हैं। ये सभी शौचालय शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मौजूद हैं

6) अगले बजट में 5.6 लाख और गांवों में करोड़ों शौचालय बनाए जाने की बात की गई है। नए बजट के तहत 'स्वच्छ भारत' केम्पेन को बढ़ावा दिया जाएगा

टॅग्स :बजट 2019निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम