लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: आज 22 साल की हुईं 'धड़क गर्ल' जाह्नवी कपूर, जानें उनके हॉट, सेक्सी फिगर का राज

By गुलनीत कौर | Updated: March 6, 2019 14:39 IST

बॉलीवुड में धड़क फिल्म से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर ने लोगों को दिल और अटैंशन दोनों ही जीत लिया है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वो कितनों के लिए ही फैशन आईकन भी हैं।

Open in App

बॉलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर आज 22 साल की हो गई हैं। जाह्नवी का जन्म 6 अप्रैल, 1997 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। पहली फिल्म की खबर से ही फैंस के बी ईच जाह्नवी को बड़े परदे पर देखने का क्रेज था।

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क सफल हुई। फिल्म के बाद जाह्नवी पहले से भी अधिक फेमस हो गईं। मगर एक्टिंग के अलावा लोगों न ए जाह्नवी की खूबसूरती और उनकी फिट, सेक्सी बॉडी को अधिक सराहा। आइए आज उनके बर्थडे पर उनकी फिटनेस के कुछ रहस्यों को जानें।

जाह्नवी कपूर का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट- जाह्नवी कपूर सुबह नाश्ते से पहले 2 गिलास पानी पीती हैं। उनके नाश्ते में ब्राउन ब्रेड, पीनट बटर, दूध के साथ ओट्स और एग वाइट शामिल हैं। 

लंच- वो लंच में सलाद, ब्राउन राइस, चिकन सैंडविच और कोई फ्रूट लेती हैं। 

डिनर- रात के समय वो हल्का खाना पसंद करती हैं। उनके खाने में वेजिटेबल सूप, दाल, सलाद और सब्जियां शामिल होती हैं।

जाह्नवी कपूर का जिम वर्कआउट

वो वर्कआउट के लिए नियमित रूप से जिम जाती हैं। वो जिम में कार्डियो एक्सरसाइज और वेटलिफ्टिंग करती हैं। इसके अलावा वो घर पर स्विमिंग, योग और जम्पिंग करती जैसी एक्टिविटी करती रहती हैं। यह सभी चीजें उन्हें हेल्दी और फिट रखने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाओं में यूटीआई (UTI) के 6 लक्ष्ण और घरेलू इलाज, समय से पहले दिलाएंगे राहत

फिट रहने के लिए जाह्नवी कपूर के टिप्स

- रोजाना दस गिलास पानी पियें- मीठी चीजें और जंक फूड खाने से बचें - रोजाना वर्कआउट करें- शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचें- रोजाना वॉल्क करें

इसमें कोई शक नहीं है कि जाह्नवी  जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में लोग अपनी बॉडी का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।

जाह्नवी मीठी चीजें लेने से बचती हैं। इसके बजाय वो अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियां ज्यादा रखती हैं हैं। जाह्नवी के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए। 

बता दें कि जाह्नवी की यह फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। हिंदी दर्शको के हिसाब से फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

टॅग्स :जाह्ववी कपूरफिटनेस टिप्सबॉलीवुड अभिनेत्रीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम