लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में एईएस की चपेट में आने से अब तक 16 बच्चों की मौत, कई की हालत नाजुक 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2019 05:52 IST

एक तरफ जहां एईएस बीमारी से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. वहीं, दूसरी ओर बिहार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है. 

Open in App

पटना, 7 जूनः प्रचंड गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही बिहार के मुजफ्फरपुर में एईएस (एक्यूट इंसेफ्लाईटिस सिंड्रोम) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. गुरुवार को देर रात बीमारी से पीड़ित पांच और बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, बीमारी से पीड़ित 13 बच्चों को एसकेएमसीएच व जूरन छपरा स्थित केजरीवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. भर्ती बच्चों का एईएस के तय प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है. 

डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर बताई है. दूसरी ओर, जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने दो बच्चे के एईएस से मौत की पुष्टि कर रहे हैं. वहीं, अन्य में बीमारी का अभी पता नहीं होने की बात कह रहे हैं. इन बच्चों की मौत के साथ पिछले तीन दिनों में बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या आठ हो गई है. वहीं, इस माह अबतक 16 बच्चों की मौत चमकी व तेज बुखार से हो गई है. 12 नए मरीज भर्ती होने से पीडितों की संख्या 32 हो गई है. इसमें 27 बच्चे एसकेएमसीएच और वहीं अन्य अस्पतालों ने भी पांच मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है. 

चमकी बुखार के कहर को देखते हुए जिले के सभी पीएचसी को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहीं, सिविल सर्जन ने बताया कि चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की गई है फिर भी लोगों को अपने बच्चों के प्रति खासा ख्याल रखने की जरूरत है. उसे गर्मी से बचाने के साथ समय-समय पर तरल पदार्थों का सेवन करवाना जरूरी है. 

यहां उल्लेखनीय है कि 90 के दशक से इस बीमारी का प्रकोप मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में है. अब तक सैकडों बच्चों की जान अज्ञात बीमारी ने ले ली है, लेकिन सिस्टम और डॉक्टर भी इस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं कि इस लाइलाज बीमारी से कैसे मासूम बच्चों को बचाया जाए. ऐसे में एक तरफ जहां एईएस बीमारी से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. वहीं, दूसरी ओर बिहार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है. 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय विदेश दौरे पर हैं और विभाग के प्रधान सचिव भी उनके साथ हैं और जो प्रभार में हैं उनके पास ना तो मरने वाले बच्चों की कोई जानकारी है न हीं कितने मरीज इस बीमारी से इलाज के लिए भर्ती कराए गए हैं इसकी जानकारी है. प्रभारी निदेशक डॉ उदय गुप्ता के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने 12 जिलों में दवा और उपकरण भेज दिया है. लेकिन एईएस से मरने वाले बच्चों की कोई जानकारी मुख्यालय के पास नहीं आई है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम