लाइव न्यूज़ :

Cancer diet tips: कैंसर बनाने वाली कोशिकाओं को जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: February 21, 2020 07:08 IST

best cancer fighting foods : डॉक्टरों के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बॉडी को कैंसर युक्त जीवाणुओं से दूर रख सकते हैं।

Open in App

कैंसर जैसी बीमारी का नाम ही लोगों में खौफ पैदा करने के लिए काफी होता है। अगर इस रोग के बारें में समय पर पता न चल पाए, तो यह आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  इस बीमारी से डरने की बजाय इसकी रोकथाम के कदम उठाने चाहिए।

डॉक्टरों के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बॉडी को कैंसर युक्त जीवाणुओं से दूर रख सकते हैं। अगर ठीक तरह से डाइट का सेवन किया जाए, तो इस बीमारी से बचने में मदद मिल सकती है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ऐसे पोषक तत्वों पाएं जाते है, जो कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते है। 

ब्रोकली और फूल गोभी हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। यह आपको कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा सकती हैं। इसी तरह ब्रोकली और फूलगोभी खाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में डिटोक्सीफिकेशन एंजाइम को बढ़ाते हैं। जिससे कैंसर की कोशिकाओं नष्ट हो करने में मदद मिल सकती हैं। इनका सेवन करने से मूत्राशय, पेट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है।

लहसुन और प्याजलहसुन और प्याज का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आमतौर पर इन दोनों का इस्तेमाल हर तरह के भोजन बनाने में किया जाता है। आपको बता दें कि लहसुन और प्याज में सल्फर के गुण पाएं जाते है, जोकि आपको ब्रेस्ट, लंग्स, प्रोस्टेट, बड़ी आंत, ट्यूमर के कैंसर की कोशिकाओं से निजात दिला सकते हैं।

गाजरगाजर खाने से भी आप कैंसर के विभिन्न प्रकार से बच सकते है। गाजर में भरपूर मात्रा में अल्फा और बीटा नामक कैरोटींस पाएं जाते है। जो कि कैंसर को खत्म करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से गर्भाशय, पेट, ब्रेस्ट और मूत्राशय के कैंसर से बचा जा सकता है।

दाल और फलियादाल का सेवन रोजाना करना चाहिए। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और फोलेट पाया जाता है जोकि आपको पैनक्रियाज कैंसर का खतरा ना के बराबर होता है। वहीं फलियों की बात करें तो इसमें प्रतिरोधी स्टार्च पाया जाता है जोकि आपको बड़ी आंत के कैंसर से बचाता है। 

लहसुनकिचन में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीजों में लहसुन भी एक है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लहसुन खाद्य पदार्थों में स्वाद जोड़ने के अलावा, कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। लहसुन में डायल्लिल डाइसल्फाइड होता है, जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में मदद करता है। यह कैन्सर के एंजाइमों को पैदा करने वाले एजेंट्स को कम करने में मदद करता है।

ब्लू बैरीज़ब्लूबेरी कई जरूरी पोषक तत्वों के भंडार हैं, जो कैंसर समेत कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि ब्लूबेरी के फेनोलिक यौगिकों ने कैंसर सेल्स विभाजन को रोकने में मदद की, ऑक्सीडेटिव डैमेज से डीएनए की रक्षा की। ब्लूबेरी में मौजूद एंथोकाइनिडिन रक्त वाहिकाओं के विकास को रोकते हैं जो ट्यूमर कोशिकाओं के लिए जिम्मेदार हैं।

हल्दीहल्दी में कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, हल्दी में एक जैविक रूप से सक्रिय यौगिक होता है जिसे कर्क्यूमिन कहा जाता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कैंसर पैदा करने वाले जीन (ओन्कोजीन) के प्रभाव को कम करता है।

टॅग्स :कैंसर डाइट चार्टकैंसरहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब