Cancer diet tips: कैंसर बनाने वाली कोशिकाओं को जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 10 चीजें
By उस्मान | Published: February 21, 2020 07:08 AM2020-02-21T07:08:46+5:302020-02-21T07:08:46+5:30
best cancer fighting foods : डॉक्टरों के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बॉडी को कैंसर युक्त जीवाणुओं से दूर रख सकते हैं।
कैंसर जैसी बीमारी का नाम ही लोगों में खौफ पैदा करने के लिए काफी होता है। अगर इस रोग के बारें में समय पर पता न चल पाए, तो यह आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस बीमारी से डरने की बजाय इसकी रोकथाम के कदम उठाने चाहिए।
डॉक्टरों के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बॉडी को कैंसर युक्त जीवाणुओं से दूर रख सकते हैं। अगर ठीक तरह से डाइट का सेवन किया जाए, तो इस बीमारी से बचने में मदद मिल सकती है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ऐसे पोषक तत्वों पाएं जाते है, जो कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते है।
ब्रोकली और फूल गोभी
हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। यह आपको कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा सकती हैं। इसी तरह ब्रोकली और फूलगोभी खाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में डिटोक्सीफिकेशन एंजाइम को बढ़ाते हैं। जिससे कैंसर की कोशिकाओं नष्ट हो करने में मदद मिल सकती हैं। इनका सेवन करने से मूत्राशय, पेट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है।
लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आमतौर पर इन दोनों का इस्तेमाल हर तरह के भोजन बनाने में किया जाता है। आपको बता दें कि लहसुन और प्याज में सल्फर के गुण पाएं जाते है, जोकि आपको ब्रेस्ट, लंग्स, प्रोस्टेट, बड़ी आंत, ट्यूमर के कैंसर की कोशिकाओं से निजात दिला सकते हैं।
गाजर
गाजर खाने से भी आप कैंसर के विभिन्न प्रकार से बच सकते है। गाजर में भरपूर मात्रा में अल्फा और बीटा नामक कैरोटींस पाएं जाते है। जो कि कैंसर को खत्म करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से गर्भाशय, पेट, ब्रेस्ट और मूत्राशय के कैंसर से बचा जा सकता है।
दाल और फलिया
दाल का सेवन रोजाना करना चाहिए। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और फोलेट पाया जाता है जोकि आपको पैनक्रियाज कैंसर का खतरा ना के बराबर होता है। वहीं फलियों की बात करें तो इसमें प्रतिरोधी स्टार्च पाया जाता है जोकि आपको बड़ी आंत के कैंसर से बचाता है।
लहसुन
किचन में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीजों में लहसुन भी एक है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लहसुन खाद्य पदार्थों में स्वाद जोड़ने के अलावा, कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। लहसुन में डायल्लिल डाइसल्फाइड होता है, जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में मदद करता है। यह कैन्सर के एंजाइमों को पैदा करने वाले एजेंट्स को कम करने में मदद करता है।
ब्लू बैरीज़
ब्लूबेरी कई जरूरी पोषक तत्वों के भंडार हैं, जो कैंसर समेत कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि ब्लूबेरी के फेनोलिक यौगिकों ने कैंसर सेल्स विभाजन को रोकने में मदद की, ऑक्सीडेटिव डैमेज से डीएनए की रक्षा की। ब्लूबेरी में मौजूद एंथोकाइनिडिन रक्त वाहिकाओं के विकास को रोकते हैं जो ट्यूमर कोशिकाओं के लिए जिम्मेदार हैं।
हल्दी
हल्दी में कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, हल्दी में एक जैविक रूप से सक्रिय यौगिक होता है जिसे कर्क्यूमिन कहा जाता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कैंसर पैदा करने वाले जीन (ओन्कोजीन) के प्रभाव को कम करता है।