ट्रेडमिल का ऐसा इस्तेमाल पड़ सकता है महंगा, जरूर जान लें ये बातें

By मेघना वर्मा | Published: December 27, 2017 09:56 AM2017-12-27T09:56:32+5:302017-12-27T10:29:48+5:30

ट्रेडमिल का गलत इस्तेमाल करने से उल्टा असर भी पड़ सकता है। इसलिए ट्रेडमिल पर दौड़ते  समय कुछ खास बातों का ध्यान देना भी जरूरी होता है।

Benefits of Treadmill | ट्रेडमिल का ऐसा इस्तेमाल पड़ सकता है महंगा, जरूर जान लें ये बातें

ट्रेडमिल का ऐसा इस्तेमाल पड़ सकता है महंगा, जरूर जान लें ये बातें

घर के एक कोने में पड़े ट्रेडमिल पर आपने भी बहुत बार कपड़े सुखाए होंगे, लेकिन आपके गीले कपड़ों को सुखाने के अलावा भी ट्रेडमिल  के बहुत से स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं। बढ़े हुए वजन वालों को अक्सर ट्रेडमिल पर दौड़ने की सलाह दी जाती है। सिर्फ जिम में ही नहीं आज कल लोग घरों में भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। ये बात अलग है की कुछ लोग सिर्फ कपड़े सुखाने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। लेकिन ट्रेडमिल का गलत इस्तेमाल करने से उल्टा असर भी पड़ सकता है।  इसलिए ट्रेडमिल पर दौड़ते  समय कुछ खास बातों का ध्यान देना भी जरूरी होता है।   

ट्रेडमिल के लाभ

1. हृदय संबंधी गतिविधियों यानी कार्डियो वैस्कुलर एक्टिविटीज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।  
2. पहाड़ों पर चढ़ाई से पहले लोग अक्सर  इस पर प्रैक्टिस कर अपनी रफ्तार और पैरों की पकड़ को मजबूत बनाते हैं।
3. पिंडलियों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
4. कैलरी खपत में भी ये मशीन मदद करती है। तनाव कम करने में भी सहायक होती है।  

सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो जरूर दें ध्यान 
अगर सेहत से जुड़ी कोई भी  परेशानी है तो अपने जिम इंस्ट्रक्टर को या अपने डॉक्टर से बात करके ही ट्रेडमिल का उपयोग करें। उसी के निर्देशों का पालन करें।  

ट्रेडमिल पर दौड़ लगाने से पहले उसकी स्पीड और दौड़ने के तरीके के बारे में जान लें  

1. मधुमेह रोगियों को ट्रेडमिल पर दौड़ने या बहुत तेज चलने से बचना चाहिए। घुटने या पैरों में चोट या दर्द है तो ट्रेडमिल से दूर रहना बेहतर होगा।  

2. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी ट्रेडमिल पर दौड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपका दिल कमजोर है तो भी परहेज करें। 
3. माइग्रेन या सिर से जुड़ी समस्या होने पर विशेषज्ञों की राय ले लें। 

इन बातों पर करें गौर

1. पानी की बोतल अपने पास जरूर रखें। पसीना ज्यादा आने पर बीच-बीच में कुछ पानी पीते रहें, ताकि डीहाइड्रेशन न हो। 
2. शुरुआत में मशीन की रफ्तार कम रखें। धीरे-धीरे बढ़ाएं। 
3. वजन कम करना है तो कम से कम 20 मिनट ट्रेडमिलर जरूर चलें।  
 4. ट्रेडमिल पर नंगे पांव न दौड़ें। पैर फिसलने पर गंभीर चोटें आ सकती हैं। 
5. दौड़ते समय एक्स्ट्रा पैडिंग वाले जूते पहनें, पैर में मोच नहीं आती। नीचे पांव की ओर न देखें। गति बेकाबू हो सकती है।  
6. ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हैंडरेल को न पकड़ें। इससे बांहों में दर्द हो सकता है।
7. ट्रेडमिल की रफ्तार धड़कनों की गति को ध्यान में रखकर बढ़ाएं। बहुत अधिक रफ्तार बढ़ाना दिल पर भारी पड़ सकता है।  
8. मशीन पूरी तरह से रुकने पर ही मशीन से नीचे उतरें। 
9. घुटनों में दर्द है तो पहले विशेषज्ञ से बात कर लें। 
10. ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सेफ्टी बार को पकड़कर ना रखें। पॉस्चर बिगड़ सकता है। 
 

Web Title: Benefits of Treadmill

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे