लाइव न्यूज़ :

सरसो तेल के गुण को जानकर हो जाएंगे हैरान, कैंसर से लेकर त्वचा के लिए लाभदायक

By प्रिया कुमारी | Updated: June 25, 2020 16:27 IST

सरसो तेल (Mustard oil) में कई गुण होते हैं, कई सालों से सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा से लेकर सर्दी खासी और भी कई बीमारियों में सरसो तेल असरदार होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसरसो का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। त्वचा से लेकर कई बीमारियों के लिए सरसो तेल लाभकारी है।

भारत में सरसों को पहली बार 3000 ईसा पूर्व के आसपास उगाया गया था और यह अपने औषधीय मूल्यों के लिए जानी जाती है। सरसों का तेल इसके बीजों से निकाला जाता है और सदियों से इसका इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता रहा है। यह तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड में समृद्ध होते हैं। यह ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य खनिजों के साथ पैक किया जाता है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। यह तेल हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है, सर्दी और खांसी से राहत दे सकता है और बालों और त्वचा से संबंधित समस्याओं का इलाज कर सकता है।

सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA और PUFA) और ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है। इसमें मौजूद वसा 50% से इस्केमिक हृदय रोग के लिए लाभदायक होते हैं। 

समृद्ध सरसों में हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक (कोलेस्ट्रॉल-कम) और हाइपोलिपिडेमिक (लिपिड-लोअरिंग) प्रभावी होते हैं। तेल खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम कर सकता है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ा सकता है। यह हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है।

एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सरसों के तेल में जीवाणुरोधी, ऐंटिफंगल गुण होते हैं। हाल के अध्ययनों से पता चला है कि सरसों के तेल कोलाई के खिलाफ जीवाणुरोधी एजेंट के रूप में काम करते हैं। सरसों के तेल में ग्लूकोसाइनोलेट होता है, बैक्टीरिया और अन्य रोगाणुओं के विकास को रोकता है। सरसों के तेल में शक्तिशाली ऐंटिफंगल गुण होते हैं जो त्वचा की चकत्ते और कवक के कारण संक्रमण में असरदार होते हैं। 

सर्दी और खांसी से राहत दिला सकता है, सरसों के तेल का उपयोग दशकों से सर्दी और खांसी से राहत देने के लिए किया जाता है। इसमें एक हीटिंग गुण होता है जो सांस नली में जमाव को साफ कर सकता है। अगर इसे आप लहसून में मिलाकर छाती और पीठ पर मालिश किया जाता है तो इसके आपको बहुत फायदे मिलेंगे।

ठंड और खांसी को साफ करने के लिए सरसों के तेल का उपयोग करने का एक और तरीका होता है। सरसो का तेल भाप लेने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। उबलते पानी के एक बर्तन में स्टीम के बीज और कुछ चम्मच सरसों का तेल डालें और भाप लें। यह स्वांस नली में कफ के निर्माण को साफ कर सकता है। माना जाता है कि सरसों का तेल एक बहुत शक्तिशाली प्राकृतिक औषधी के रूप में काम करता है। चेहरे पर मालिश कर आप अपने चेहरे की त्वचा को स्व्स्थ्य बना सकते हैं। 

कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। सरसों के तेल में कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में लिनोलेनिक एसिड होता है। कुछ शोध बताते हैं कि यह एसिड कोलन कैंसर की गंभीरता को कम कर सकता है। साउथ डकोटा यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन ने भी यही साबित किया था। उन्होंने कोलन कैंसर से प्रभावित चूहों पर सरसों, मकई और मछली के तेल की प्रभावकारिता का परीक्षण किया। मछली के तेल की तुलना में चूहों में कोलोन कैंसर को रोकने में सरसों का तेल अधिक प्रभावी पाया गया।नवजात शिशुओं के लिए सरसों के तेल की मालिश कई देशों में काफी प्रचलित है। मालिश के लिए सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब