खराब और बुरी आदतों से भी आप दूर कर सकते है अपनी स्ट्रेस की समस्या, जानें कैसे गॉसिप और नाखून काटने से गायब होगी आपकी टेंशन

By आजाद खान | Updated: December 14, 2022 17:00 IST2022-12-14T16:56:03+5:302022-12-14T17:00:39+5:30

जानकारों की माने तो जिन आदतों के लिए आप बचपन में बात सुनते है और उसके लिए आप बड़ों से डांटें भी खाते थे, वे आदतें आपके स्ट्रेस को दूर करने में काफी लाभदायक भी साबित हो सकते है।

bad habits can release your stress know health tips in hindi | खराब और बुरी आदतों से भी आप दूर कर सकते है अपनी स्ट्रेस की समस्या, जानें कैसे गॉसिप और नाखून काटने से गायब होगी आपकी टेंशन

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Canva_-_Woman_Feeling_Emotional_Stress.jpg)

Highlightsस्ट्रेस की समस्या आज कल किसी को भी हो सकती है। ऐसे में लोग स्ट्रेस दूर करने के लिए कई जतन करते है। क्या आप जानते है कि कुछ खराब आदतों से भी आप अपनी स्ट्रेस को दूर कर सकते है।

Gossip Reduce Stress: कई बार ऐसा होता है कि हम जब बचपन में हम कोई गलती करते थे तो हमें डांटा जाता है जिससे हमारा पूरा मूड खराब हो जाता था। बड़े या बुजुर्ग द्वारा डांट खाने से हम घबड़ा जाते थे और इस कारण हम दांत से नाखून खाना शुरू कर देते थे। यह नहीं हम अपने बालों में उंगलियां भी घूमाया करते थे साथ ही साथ परेशान और अस्थिर रहा करते थे। 

ऐसे में बुजुर्गों द्वारा यह कहा जाता था कि हम अपनी ये आदत सुधार लें नहीं तो आगे जाकर हमें काफी दिक्क्त हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते है कि डांट के बाद हमारे द्वारा किए जाने वाले काम सेहत के लिए अच्छे होते है। इससे हमारा हेल्थ अच्छा होता है और हम फिट दिख सकते है। 

तो आइए जानते है कि जिन आदतों के बारे में हमें मना किया जाता था, वे आदतें हमारे लिए कितना सही है और अगर गलत है भी तो उससे हमें कितना नुकसान हो सकता है। 

1. गॉसिप करने से होता है स्ट्रेस दूर 

जब कभी भी महिलाएं गॉसिप (Gossip) करती है तो इससे कई लोगों को काफी परेशानी होती है और कई लोग तो उन्हें ज्यादा बात करने के लिए मना भी कर देते है। लेकिन क्या आप जानते है कि गॉसिप सेहत के लिए अच्छा है। जब कभी आप गॉसिप करोगे तो इससे आपका मन हल्का होगा और आम में तनाव कम होगी। यही गॉसिप के बाद आपको अच्छा लगेगा और इससे आपको खुशी मिलेगी। 

2. च्‍युइंगम चबाने से होता है सेहत को फायदा

एक तरफ कई लोग ऐसे है जिन्हें च्‍युइंगम चबाना काफी पसंद है, वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी है जिन्हें च्‍युइंगम चबाना जरा भी अच्छा नहीं लगता है। लेकिन क्या आपको बता है कि च्‍युइंगम चबाने से क्या क्या फायदें है। 

इसके इस्तेमाल से आपमें फोकस करने की क्षमता बढ़ती है और इससे लंबे समय तक ध्यान केंद्रित रहता है। यही नहीं इसके सेवन से मेमोरी तेज होती है और इससे तनाव भी कम होता है। 

3. नाखून काटना भी है अच्छा

कुछ लोगों को यह आदत होती है कि वे जब तबाव या टेंशन में होते है तो वे दांतों से नाखून काटते है। आम तौर पर लोग इसे खराब मानते है और ऐसा करने से रोकते है। लेकिन जानकार नाखून को काटने को गलत नहीं मानते है और कहते है कि इससे सेहत अच्छा रहता है। 

यही नहीं उनके अनुसार, इससे शरीर में नए बैक्‍टीरिया विकसित होते है जिससे आपका इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत रहता है। 

 4. लापरवाह होने सही चीज है

कई लोग लापरवाह होते है और वे अपने सामान इधर से उधर रखते है। ऐसे लोग किसी काम में जल्दी नहीं करते है और हर चीज को लापरवाही से करते है। वे स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या घर भी काफी लापरवाही से आते जाते है जिसकारण वे परेशान नहीं होते है। 

इन लापरवाह लोगों को लेकर हार्वर्ड मेडिकल स्‍कूल में एक खुलासा हुआ है जिसमें यह कहा गया है कि ऐसे लोग बिना स्ट्रेस के होते है। यही नहीं वे आम लोगों के मुकाबले काफी अच्छी, हैप्पी और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल बीताते है। 

5. हंसना भी सेहत के लिए है जरूरी

हंसना और किसी से बात करने से भी स्ट्रेस दूर होता है और इससे लोग काफी बेहतर फील करते है। जानकारों का कहना है कि जब कोई हंसता है या वह किसी से बात करता है तो उसके शरीर से फील-गुड हार्मोन को रिलीज होता है जिससे वह अच्छा महसूस करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: bad habits can release your stress know health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे