Health Horoscope 2021: क्या 2021 में खत्म होगा कोरोना ?, राशि के अनुसार जानिये साल 2021 में कैसी रहेगी आपकी सेहत

By उस्मान | Published: December 11, 2020 09:15 AM2020-12-11T09:15:04+5:302020-12-11T09:21:28+5:30

साल 2021 राशिफल : साल 2020 तो कोरोना वायरस ले डूबा लेकिन क्या अगले साल भी आपकी सेहत ऐसी ही रहेगी ?

Astro health prediction 2021 : Annual horoscope 2021, swasthya rashifal 2021, health rashifal, 2021, health and fitness horoscope 2021, health and fitness astrology 2021 in Hindi | Health Horoscope 2021: क्या 2021 में खत्म होगा कोरोना ?, राशि के अनुसार जानिये साल 2021 में कैसी रहेगी आपकी सेहत

हेल्थ राशिफल

Highlightsसाल 2020 किसी भी तरह सेहत के लिए सही नहीं रहा अगला साल कुछ राशियों के लिए बेहतर होगा साबित कुछ राशियों पर गंभीर रोगों का है खतरा

साल 2020 खत्म होने वाला है और नया साल 2021 जल्द ही दस्तक देने वाला है। पिछला साल किसी के लिए किसी भी तरह से बेहतर नहीं रहा है। इस वर्ष पूरी दुनिया को कोरोना वायरस सहित कई गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। 

चीन से निकले कोरोना वायरस से करोड़ों लोग संक्रमित हुए और लाखों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अब लोगों को उम्मीद है कि आने वाला नया साल उनके और उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित होगा। चलिए जानते हैं आपके राशिफल के माध्यम से कि यह वर्ष स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
कैल्शियम की कमी के कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस साल दांतों में दर्द परेशानी का सबब बन सकता है। छोटी स्वास्थ्य समस्याएं  जैसे कोल्ड और फ्लू आपको परेशान कर सकते हैं। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का पालन करें। पुराने रोग से पीड़ित दवा लेना ना भूलें।

Health horoscope 18 June 2020: Capricorns will have to take special care of their health, day is good for Libra people - स्वास्थ्य राशिफल 18 जून 2020: मिथुन, तुला और मकर वालों

वृष राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
साल 2021 आपके लिए बहुत ज्यादा कठिन नहीं होगा। हालांकि छोटे-छोटे विकार जैसे धीमे गति से पाचन आपको परेशान कर सकता है। ये आपकी अचानक खानपान के बदलाव के कारण हो सकता है। रात को देरी से खाने और देर रात तक पार्टी करने से बचें। मसालेदार खाने से बचें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ भी जरूरी है।

मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
मध्यम आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य के मामले में अधिक देखभाल की जरूरत है। धीमा पाचन भी परेशानी का कारण बन सकता है। सांस से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी ना करें। इससे राहत पाने के लिए तुरंत इलाज कराएं। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग बिना देरी किए हुए इसका इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग या उससे ऊपर के लोगों को बढ़ती उम्र की बीमारियों की ओर ध्यान देना होगा।

कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
यह साल पिछले साल के मुकाबले बेहतर साबित होगा। इस साल हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वायरल इन्फेक्शन को लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह के लक्षण महसूस होने पर तुरंत उचित कदम उठाएं। आप डॉक्टर को दिखाने के अलावा कुछ घरेलू उपचार भी ट्राई कर सकते हैं।

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
इस साल आपको स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहना पड़ेगा, विशेषकर मंगलवार को अधिक सावधानी बरतें। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा इस हफ्ते आपको परेशान नहीं करेगा। धीमी गति से पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें।

कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी। हालांकि पाचन संबंधी रोगों से पीड़ित लोग थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसलिए पाचन को दुरुस्त रखने के लिए किसी बेहतर चिकित्सक को दिखाएं। रात में देर से खाने और स्पाइसी फूड से बचें।

How your health will be in 2018? Read your 2018 Health Horoscope

तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
आपको पाचन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है जिसके लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसन का इस्तेमाल करें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए जंक फूड से दूर रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
इस साल कुछ पुराने विकार आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को स्थिति कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराना बहुत जरूरी है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराते रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।

धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल आपके लिए सही रहेगा। आपके ग्रह सही जगह पर हैं और आपके समर्थन में भी हैं। अपनी स्वास्थ्य आदतों को जारी रखें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इसके अलावा आगामी उछ महीने आपको स्वास्थ्य से जुड़ा कोई गंभीर खतरा नहीं है।

मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
यह साल आपके लिए आरामदायक रहेगा। कोई बड़ी बाधा नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपका साइन सूर्य प्रभावित है जिससे वायरल इन्फेक्शन होने का खतरा बन गया है। इसे लेकर सतर्क रहें। लक्षण पता चलते ही दवाएं लें। आराम करने से रोग से जल्दी राहत मिलेगी।

कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
इस साल आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। छोटी-मोटे मुद्दों के अलावा आपको डरने की जरूरत नहीं है। अल्टरनेटिव दवाओं से आपको राहत मिल सकती है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से जांच करानी जरूरी है।

मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021
इस साल आपको स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को भी आराम मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज कराएं। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

Web Title: Astro health prediction 2021 : Annual horoscope 2021, swasthya rashifal 2021, health rashifal, 2021, health and fitness horoscope 2021, health and fitness astrology 2021 in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे