लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में रोजाना सिर्फ 5 जामुन खाने से इन 10 रोगों को होता है नाश

By उस्मान | Updated: May 10, 2018 13:32 IST

जामुन में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होता है। एनीमिया से बचने और खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन का सेवन लाभप्रद है।

Open in App

काली-काली जामुन खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, उतने ही इसके फायदे भी होते हैं. जामुन में कई औषधीय गुण होते हैं। जामुन में लगभग वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। जामुन में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होता है। इसकी प्रकृति अम्लीय और कसैली होती है, लेकिन इसका स्वाद खाने में मीठा होता है। जामुन में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा यह मिनरल्स का भी बेहतर स्रोत है। 100 ग्राम जामुन में लगभग 62 किलो कैलौरी ऊर्जा, 1.2 मिली ग्राम आयरन, 15 मिली ग्राम कैल्शियम, 15 मिली ग्राम फास्फोरस 18 मिलीग्राम विटामिन सी, 48 माइक्रोग्राम कैरोटीन, 55 मिलीग्राम पोटेशियम, 35 मिली ग्राम मैग्नीशियम और 25 मिलीग्राम सोडियम पाया जाता है। आयुर्वेद चिकित्सा में तरह-तरह के रोग, विकारों को ख़त्म करने के लिए जामुन के पत्ते, छाल, फलों का सेवन किया जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करके डायबिटीज से बचाने में मदद करता है। जामुन खाने से आपको पाचन, पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। एनीमिया से बचने और खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन का सेवन लाभप्रद है। चलिए जानते हैं कि जामुन खाने से आपको और क्या-क्या लाभ होते हैं।  

1) ब्लड शुगर होता है कंट्रोल

अध्ययनों से पता चलता है कि जामुन में एक ग्लूकोसाइड तत्व होता है, जो जम्बोलन के नाम से जाना जाता है। इस तत्व का एंटी-डायबिटिक प्रभाव पड़ता है। जामुन में ब्लड शुगर लेवल 30 फीसदी तक कम करने की क्षमता होती है। इसके अलावा ये डायबिटीज के कारण उत्पन्न जटिलताओं के जोखिम को भी कम करता है। इसमें बहुत कम ग्लाइमिक इंडेक्स होता है। 

2) पथरी के इलाज में सहायक

जामुन खाने से पथरी में फायदा होता है। जामुन की गुठली के चूर्ण को दही के साथ मिलाकर खाने से पथरी में फायदा होता है। लीवर के लिए जामुन का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज और पेट के रोगों के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है।

3) पाचन के लिए बेहतर

अगर आप अक्सर अपच या पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, तो आपको नियमित रूप से जामुन का सेवन करना चाहिए। जामुन शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत करता है। जामुन खाने से पेट सं‍बंधित विकार कम होते हैं।

यह भी पढ़ें- दही-जलेबी...आ गया ना मुंह में पानी... नाश्ते में खाएं ये 5 फायदे होंगे

4) डायरिया का इलाज है जामुन

दस्त या खूनी दस्त होने पर जामुन बहुत फायदेमंद है। दस्त होने पर जामुन के रस को सेंधा नमक के साथ मिलाकर खाने से दस्त होना बंद हो जाता है।

5) गठिया का उपचार

गठिया के उपचार में भी जामुन बहुत उपयोगी है। इसकी छाल को खूब उबालकर बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाने से गठिया में आराम मिलता है।

6) पिंपल्स करे दूर

मुंहासे होने पर जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लीजिए। इस पाउडर में रात को सोते समय गाय का दूध मिलाकर चेहरे पर लगाइए, इस लेप को सुबह ठंडे पानी से धो लीजिए। 

7) एसिडिटी से बचाव

एसिडिटी होने पर जामुन का सेवन भूना हुआ चूर्ण और काला नमक के साथ कीजिए, एसिडिटी समाप्त हो जाएगी।  

8) कैंसर के मरीजों के लिए बेहतर

जामुन में कैंसर रोधी गुण भी पाये जाते हैं। कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के बाद जामुन खाना चाहिए, इससे फायदा होता है।

यह भी पढ़ें- नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से इन 5 रोगों का होता है नाश

9) मुंह के छाले होते हैं दूर

अगर आप अक्सर मुंह के छालों से परेशान रहते हैं, तो इससे राहत पाने के लिए आप जामुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंह में छाले होने पर जामुन के रस का प्रयोग करने से लाभ होता है।

10) मतली और उल्टी के लिए लाभदायक

जामुन के पेड़ की छाल को आग में जलाकर उसकी राख को शहद के साथ मिलाकर खाने से आपको मतली और उल्टी से राहत मिल सकती है।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडायबिटीजहेल्थी फूडकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब