दही-जलेबी...आ गया ना मुंह में पानी... नाश्ते में खाएं ये 5 फायदे होंगे

By उस्मान | Published: May 9, 2018 07:26 AM2018-05-09T07:26:55+5:302018-05-09T07:26:55+5:30

यह कॉम्बिनेशन जितना टेस्टी लगता है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इस मिश्रण के सेवन से आपको तनाव और माइग्रेन आदि से बचने में मदद मिलती है।

amazing health benefits eating curd and jalebi in breakfast | दही-जलेबी...आ गया ना मुंह में पानी... नाश्ते में खाएं ये 5 फायदे होंगे

दही-जलेबी...आ गया ना मुंह में पानी... नाश्ते में खाएं ये 5 फायदे होंगे

भारत के कई हिस्सों में सुबह नाश्ते में दही और जलेबी का सेवन किया जाता है। अगर आपको यह मिश्रण पसंद नहीं है, तो आप इसके फायदे जानकार जरूर इसको खाना शुरु कर देगें। जलेबी एक ऐसा इंस्‍टैंट स्‍वीट स्‍नैक है, जो लगभग हर दूसरी गली में मिल जाता है। इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल काम है लेकिन नामुमकिन बिलकुल नहीं है। जलेबी खाने में मीठी, कुरमुरी होती है। अलग-अलग हिस्‍सों में इसे अलग-अलग तरह से खाना पसंद किया जाता है। कहीं ये दूध के साथ खाई जाती है तो कहीं दही के साथ। यह कॉम्बिनेशन जितना टेस्टी लगता है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इस मिश्रण के सेवन से आपको तनाव और माइग्रेन आदि से बचने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं कि नियमित रूप से नाश्ते में दही-जलेबी खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) हाथ-पैर नहीं फटते

अगर अक्सर आप हाथ पैर फटने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको इसके लिए जलेबी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको हाथ पैर फटना बंद हो जाते हैं। आपने देखा होगा कि घर की महिलाओं के अक्सर बिवाई की समस्या हो जाती है। आपको इससे बचने के लिए जलेबी का सेवन करना चाहिए। 

2) माइग्रेन से मिलती है राहत

आजकल की भागदौड़ से माइग्रेन की समस्या आम हो गई है। इसमें आदमी के आधे सिर में दर्द होता है जो कि बहुत भयंकर होता है। आपको इससे बचने के लिए सुबह दही और जलेबी का साथ में सेवन करना चाहिए। इससे आपको माइग्रेन में आराम मिल जाएगा। 

यह भी पढ़ें- नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से इन 5 रोगों का होता है नाश

3) कामेच्छा बढ़ती है

आपको बता दें कि जलेबी आपके सेक्स जीवन को भी बेहतर कर सकती है। इससे आपके शरीर से खत्म हो रही कामेच्छा बढ़ती है। अगर बढ़ती उम्र के साथ आपकी सेक्स की इच्छा भी खत्म हो रही है, तो आपको इसके लिए सुबह जलेबी का सेवन करना चाहिए।

4) मोटापा बढ़ता है

बेशक आजकल लोग मोटापे से परेशान हैं लेकिन कुछ लोग दुबलेपन से भी परेशान हैं। अगर आप दुबलेपन से परेशान है तो आपको रोज देशी घी में निकली जलेबी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको पर्याप्त कैलोरी मिल सकती है। 

5) तनाव होता है कम

तनाव से बचने और बच्चों को बचाने के लिए जलेबी की सेवन करना चाहिए। क्योंकि जलेबी मीठी होती है और मिठा मिजाज को खुशनुमा बनाता है। इसके अलावा दही का भी आपके शरीर पर कूलिंग इफेक्ट पड़ता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खरबूज खाने से इन 8 बीमारियों का होता है सफाया 

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप डायबिटीज, मोटापे और हाई बीपी सी पीड़ित हैं, तो आपको इस मिश्रण को खाने से बचना चाहिए। ये आपके लिए खतरनाक है। इसका कारण यह है कि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे आपका ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है।  

(फोटो- पिक्साबे)  

Web Title: amazing health benefits eating curd and jalebi in breakfast

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे