लाइव न्यूज़ :

'आप' सरकार डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों से निपटने को तैयार: केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 20, 2019 18:05 IST

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''बारिश का मौसम आने वाला है। इन्हीं दिनों डेंगू चिकनगुनिया होता है। भगवान करे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहे। दिल्ली सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Open in App

एजेंसी बारिश के मौसम से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि 'आप' सरकार डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। केजरीवाल ने बारिश के मौसम के दौरान उभरने वाले स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा को लेकर सभी विभागों की एक बैठक की अध्यक्षता की।

दरअसल, मॉनसून के जुलाई के प्रथम सप्ताह में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''बारिश का मौसम आने वाला है। इन्हीं दिनों डेंगू चिकनगुनिया होता है। भगवान करे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहे। दिल्ली सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आज सभी विभागों की मीटिंग लेकर जायजा लिया। 2015 में 15,000 डेंगू के केस थे। 2018 में लगभग 2,700 (मामले थे)।'' उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोशिश करेगी कि यह संख्या इस वर्ष और कम हो। नगर निकाय की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के कम से कम 13 मामले दर्ज किए गए हैं।

यह रिपोर्ट 10 जून को जारी की गई। साथ ही, बारिश के मौसम में होने वाले जलजमाव के मद्देनजर पिछले हफ्ते पीडब्ल्यू मंत्री सत्येंद्र जैन ने सभी प्राधिकारों को 22 जून तक नालों से गाद हटने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम