लाइव न्यूज़ :

उपहार देने से लंबे समय तक के लिए मिलती है खुशी : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 26, 2018 12:36 IST

अध्ययनों में पाया कि उपहार लेने वालों की बजाय जिन प्रतियोगियों ने दूसरों को अधिक से अधिक उपहार दिया, उनकी खुशी में कमी नहीं आई।

Open in App

वैज्ञानिकों ने अपनी एक खोज में पाया है कि किसी को कुछ देने का आनंद कभी खत्म नहीं होता और दूसरों को अक्सर उपहार देते रहने की प्रवृत्ति आपको लंबे समय के लिये खुशहाल रखती है।‘साइकोलॉजिकल साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार, किसी खास आयोजन या गतिविधि में शामिल होने से जो हमें खुशी मिलती है वह समय के साथ धीरे-धीरे कम होती जाती है। इस तरह की घटना को सुख के रूपांतरण के तौर पर जाना जाता है। शोध के अनुसार, हालांकि लोगों को कुछ देना इस नियम का अपवाद हो सकता है।

अमेरिका में शिकागो विश्वविद्यालय और नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दो अध्ययनों में पाया कि उपहार लेने वालों की बजाय जिन प्रतियोगियों ने दूसरों को अधिक से अधिक उपहार दिया, उनकी खुशी में कमी नहीं आई।शिकागो विश्वविद्यालय से एड ओब्रायन ने कहा, ‘‘पुराने शोध यह बताते हैं कि अगर आप अधिक समय तक खुश रहना चाहते हैं तो इस वक्त आप जो कुछ भी कर रहे हैं उससे थोड़े समय के लिये ब्रेक लें और कुछ नया अनुभव करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा शोध यह खुलासा करता है कि इस तरह की बात मान लेना कहीं अधिक मायने रखता है कि बार-बार किसी को समभाव तरीके से कुछ देते रहना हमें अपेक्षाकृत कहीं अधिक ताजगी महसूस कराता है।’’

एक प्रयोग में विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिभागियों को पांच दिन के लिये हर दिन पांच अमेरिकी डॉलर दिये गये जो उन्हें उसी दिन खर्च करना होता था।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने इन 2 उपायों से 'डिप्रेशन' को दी मात, आपके भी काम आ सकते हैं ये असरदार टिप्सशोधकर्ताओं ने इसके बाद कुछ प्रतिभागियों को यह पैसा अपने ऊपर खर्च करने को कहा जबकि कुछ को किसी और पर खर्च करने को कहा, जैसे कि उसी कैफे में टिप जार में रखने या हर दिन उतनी ही राशि किसी ऑनलाइन दान पर खर्च करने को कहा।कुल 96 प्रतिभागियों से प्राप्त आंकड़े में एक स्पष्ट पैटर्न दिखा : जिन प्रतिभागियों ने पैसे दूसरों पर खर्च किये उनमें आत्म प्रसन्नता का स्तर बढ़ना शुरू हो गया, जबकि जिन्होंने पैसे खुद पर खर्च किये उनकी प्रसन्नता में धीरे-धीरे कमी आयी।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब