लाइव न्यूज़ :

OMG! क्या है यह बीमारी जिसके इलाज के लिए अस्पताल को रोजाना 3 लाख रुपये दे रहा है ये मरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2019 18:32 IST

दुबई में इलाज करा रहा एक भारतीय मरीज पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती है और उसका बिल अब तक 18 लाख रुपये हो गया है.

Open in App

दुबई में अपने बेटे के पास गए पंजाब के एक शख्स को फेफड़ों का संक्रमण हो गया है और उनका इलाज का बिल लाखों रुपये में है। पंजाब के रहने वाले 66 साल के सुरेंद्र नाथ खन्ना ने यहां अपनी पत्नी के साथ पहुंचने के बाद अगले दिन यानी 15 मार्च को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।

उनके बेटे अनुभव के पास अपने माता-पिता के लिए कोई यात्रा या चिकित्सा बीमा नहीं है और वह अपने पिता के इलाज पर प्रतिदिन 300,000 रुपये खर्च कर रहा है। उनका अब तक बिना भुगतान किया गया बिल 18,00,000 रुपये है।

खलीज टाइम्स अखबार ने अनुभव के हवाले से खबर दी है, 'जब मेरे माता-पिता यहां पहुंचे तो मेरे पिता को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही थी, लेकिन बीमारी का कोई लक्षण नहीं था। सुबह में उन्हें सांस लेने में बहुत परेशानी हो रही थी तो हमने एम्बुलेंस बुलाई।'  

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने फेफड़ो में गंभीर संक्रमण का पता लगाया है। यूएई में भारत के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत और चांसरी प्रमुख नीरज अग्रवाल ने समुदाय से परिवार की मदद के लिए आगे आने का अनुरोध किया।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब