लाइव न्यूज़ :

म्यूजिक सुनने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे

By धीरज पाल | Updated: March 10, 2018 17:51 IST

म्यूजिक आर्थराइटिस जैसी बिमारी के पेन को कम करता है।

Open in App

म्यूजिक सुनना भला किसे पसंद नहीं होता है। वो चाहे ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी हो या इमारत बनाने वाला मजदूर हो, सभी संगीत का आनंद लेते हैं। म्यूजिक न केवल मनोरंजन का एक अच्छा माध्यम है बल्कि म्यूजिक हमारी सेहत पर भी अच्छा प्रभाव डालता है। अक्सर लोग खाली समय में संगीत सुनना पसंद करते हैं, जब आखिरकार उन्हें सभी कार्यों से फुर्सत मिलती है तब वे म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। ताकि दिनभर की थकान से छुटकारा मिल सके। अपने पसंदीदा म्यूजिक को सुनने से दिमाग को शांति मिलती है। कई रिसर्च के मुताबिक म्यूजिक सुनने से बड़ी से बड़ी बिमारियां दूर होती है। केंसास मेडिकल सेंटर, अमेरिका की रिसर्च के अनुसार ये साबित भी हुआ है कि म्यूजिक का ब्रेन पर पॉजिटिव इफैक्ट पड़ता है।

आपके आसपास बहुत ब्लड प्रेशर मरीज होंगे। एक रिसर्च के मुताबिक अगर हाई ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना सुबह और शाम को म्यूजिक सुनें तो इससे उनका ब्लड प्रेशर नार्मल हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि लाउड नहीं बल्कि सॉफ्ट म्यूजिक सुनें, जो कानों को और दिमाग की नसों को आराम देने वाला हो। ब्लड प्रेशर की समस्या के अलावा म्यूजिक सुनने से बॉडी में एंडोर्फिन हार्मोंस रिलीज होते हैं। जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में महिलाओं के शरीर में आते हैं ऐसे बदलाव

इन समस्याओं से पा सकते हैं निजात 

1. म्यूजिक आर्थराइटिस जैसी बिमारी के पेन को कम करता है। 2. रिलेक्सिंग म्यूजिक से हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल कर सकते हैं। 3. म्यूजिक से हार्टबीट और ब्रीदिंग रिलैक्स होगी।  4.हार्टबीट नॉर्मल रेट से चले तो हार्ट हेल्दी रहता है।5. मांसपेशियों को राहत पहुंचाने में भी मददगार होता है संगीत।6.  दिनभर कंप्यूटर के सामने काम करने से पीठ, गर्दन और कंधे की मासपेशियां अकड़ जाती हैं। साथ ही दिमाग भी थक जाता है, ऐसे में प्रेरणादायक संगीत सुनने से राहत मिलती है।7. संगीत अवसाद और बेचैनी को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें: रिसर्च में अनिद्रा के कारणों पर हुए कई खुलासे, जानिए क्यों होती है नींद नहीं आने की बीमारी

हालांकि हर किसी को एक फॉर्मेट का म्यूजिक सुनना नहीं अच्छा लगता है। कोई रुमानी संगीत सुनना पसंद करता है तो किसी को रॉक पर थिरकना अच्छा लगता है। कोई सूफियाना सुनना पसंद करता है तो कोई रैप। आपको जिस फॉर्मेट का म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं उसे ही सुनें। एएसएच के एक रिसर्च के मुताबिक अगर 30 मिनट रोज अलग-अलग राग के क्लासिक म्यूजिक सुनें तो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद मिलती है।

वर्कआउट के दौरान सुनें म्यूजिक

अगर आप वर्कआउट कर रहे हैं तो साथ में आप म्यूजिक सुन सकते हैं। क्योंकि तनाव हमारे दिल को बुरी तरह प्रभावित करता है। इससे सकारात्मक सोच बढ़ाता है और हमारे अंदर से जोश उत्पन्न होता है जिससे ऊर्जा प्रदान होता है। इतना ही नहीं संगीत  हमारे मैटाबॉलिज्म को तेज भी करता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्ससंगीत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब