लाइव न्यूज़ :

मुंह की बदबू और मुंह के दर्दनाक छालों से राहत पाने के 6 असरदार और आसान घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: July 22, 2021 10:40 IST

मुंह की बदबू से आपको लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है

Open in App
ठळक मुद्देमुंह की बदबू से आपको लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है खाना-पीना मुश्किल कर देते हैं मुन्हे के दर्दनाक छालेकिसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें

ऐसा अक्सर आपके साथ हुआ होगा की भरपूर पानी न पीने से भी आपके मुंह से बदबू आती है। कुछ लोगों के मुंह से बदबू आना प्राकृतिक भी रहता है। आप इन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं तो यहां दिए जा रहे टिप्स पर को आजमाने से ये आपको अपने मुंह से आने वाली बदबू से छुटकारा दिला सकते हैं।

मुंह की बदबू दूर करने के उपाय

- इलायची चबाना भी दुर्गंध रोकता है। एक कप पानी में जीरे के तेल की 2-3 बूंदें डालकर गरारे करने से लाभ होता है। इलायची, दालचीनी तथा सूखी पुदीना पत्ती डालकर बनाए गए घोल से गरारे करना दुर्गंध मिटाता है।

- सबसे महत्वपूर्ण है, सोने से पहले मंजन करें, पानी भरपूर पीएं, दोनों समय शौच जाएं, जल्द हजम होने वाला भोजन करें तथा किसी से भी बात करें तो दो फीट की दूरी से बात करें। नीम या बबूल की नरम डाली का ब्रश बनाकर दांत साफ करने से दुर्गंध दूर होती है। 5 ग्राम सौंफ या धनिया या इलायची चबाने से मुख शुद्धि होती है। इलायची और पुदीना डालकर पान चबाना लाभकर है।

मुंह के छालों के लिए घरेलू उपाय

मुंह के छाले छोटी सी बात भले हों, लेकिन उनका दर्द और उनकी वजह से होने वाली तकलीफ आपको बेचैन कर देती है। मुंह में छाले होने पर तेज जलन और दर्द होता है। कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। 

कुछ लोगों की भोजन नली तक में छाले हो जाते हैं। मुंह के छाले कई कारणों से होते है, जैसे- बुखार होने पर, अधिक तनाव होने के कारण और ब्रश करते समय मुंह में जख्म होने के कारण भी छाले आ सकते हैं। 

अधिक तनाव होने के कारण और ब्रश करते समय मुंह में जख्म होने के कारण भी छाले आ सकते हैं। कई बार पेट की बीमारी या पेट में गर्मी होने के कारण भी मुंह में छाले हो जाते हैं। मुंह में छालों की परेशानी किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। आप भी इस बीमारी का स्टीक उपचार जानना चाहते हैं तो हम आपको कुछ देसी उपचार बताते हैं जिन्हें अपना कर आप जल्द ही छालों से निजात पा सकते हैं।

- शहद के प्रयोग से आपके मुंह के छालो का इलाज किया जा सकता है। शहद को अपनी उंगली पर लगाकर छालों की जगह पर लगाएं ऐसा करने से छाले ठीक हो जायेगे। शहद में थोड़ी सी हल्दी को मिलाकर भी छालों पर लगा सकते हैं। हल्दी में भरपूर मात्रा में जलनरोधी और रोगाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो किसी भी प्रकार के घाव को ठीक करने में मदद करते हैं।

- मुंह के छालों को दूर करने के लिए नारियल का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। आप नारियल का तेल, पानी और दूध इन तीनों चीजों का इस्तेमाल मुंह के छालों को दूर करने के लिए कर सकते हैं।

- बच्चों के मुंह के छालों को ठीक करने के लिए उन्हें नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। बच्चों को नारियल के पानी से गरारे भी करवा सकते हैं। अगर बच्चा बहुत छोटा है तो छालों पर नारियल तेल लगाना चाहिए।

- सूखा नारियल खूब चबा-चबाकर खाएं। चबाने के बाद पेस्ट जैसा बनाकर मुंह में ही कुछ देर रखें, फिर खा जाएं। ऐसा दिन में तीन-चार बार करें, छाले दो दिन में दूर हो जाएंगे। एक केला गाय के दूध से बने दही के साथ सुबह खाने से भी आराम मिलता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब