लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच कोंस्टेंटाइन ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

By भाषा | Updated: January 15, 2019 11:16 IST

भारत के एशियन कप से बाहर होने के साथ ही भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने पद से इस्तीफा दे दिया।

Open in App

शारजाह, 15 जनवरी। बहरीन के हाथों 0-1 से हार के बाद भारत के एशियन कप से बाहर होने के साथ ही भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने पद से इस्तीफा दे दिया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि 56 बरस के कोंस्टेंटाइन ने इस्तीफा दे दिया है।

ट्वीट में कहा गया,‘‘स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। हमें उनकी ओर से कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है लेकिन हम उनके फैसले को स्वीकार करते हैं। भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान के लिये धन्यवाद। कुशाल दास, महासचिव एआईएफएफ।’’ 

उनका अनुबंध 31 जनवरी को खत्म होना था। कोंस्टेंटाइन ने भारत के एशियन कप से बाहर होने के बाद यह फैसला लिया। 

भारत ग्रुप ए के आखिरी मैच में 90वें मिनट तक गोलरहित बराबरी पर था और पहली बार नाकआउट में जगह बनाने के करीब था लेकिन बहरीन ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके मैच जीत लिया। 

कोंस्टेंटाइन ने 2015 में मुख्य कोच का पद संभाला था। उनके कार्यकाल को दो बार एक साल के लिये बढाया गया। वह 2002 से 2005 तक भी भारत के कोच रहे थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका