लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को हराकर सैफ कप के फाइनल में पहुंचा भारत, मालदीव से होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: September 13, 2018 13:08 IST

मौजूदा चैंपियन भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सैफ सुजुकी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

Open in App

ढाका, 13 सितंबर। मनवीर सिंह के दो गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सैफ सुजुकी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला मालदीव से होगा। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम शुरू से ही हावी हो गई।

मनवीर 49वें मिनट में पहला गोल किया और इसके 20 मिनट बाद स्कोर 2-0 कर दिया। स्थानापन्न सुमित पासी ने 83वें मिनट में हेडर से गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल हसन बशीर ने 88वें मिनट में किया। 

भारत फाइनल में शनिवार को मालदीव से भिड़ेगा, जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में नेपाल को 3-0 से हराया। 

भारतीय टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरू से ही बेहतर खेल दिखाया लेकिन पहले हाफ में वह गोल नहीं कर पायी। दूसरे हाफ में उसने जवाबी हमला करके खाता खोला। आशिक कुरूनियान तेजी से गेंद लेकर आगे बढ़े और उन्होंने मनवीर को निचला क्रास दिया जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। 

भारतीय कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन ने 68वें मिनट में लालिजुआला चांगते को मैदान पर उतारा और उन्होंने आते ही अपना प्रभाव छोड़ा। चांगते मध्यपंक्ति से गेंद को लेकर आगे बढ़े। उन्होंने दो रक्षकों को छकाकर गेंद विनीत राय को सौंपी जिन्होंने उसे मनवीर को थमाया। मनवीर ने इस बार भी गोल करने में गलती नहीं की। 

कान्सटेनटाइन ने इसके बाद मनवीर की जगह पासी को मैदान पर उतारा और उनका यह फैसला भी सही साबित हुआ। उन्होंने आते ही गोल दाग दिया। आशिक फिर से गेंद लेकर आगे बढ़े और उन्होंने पासी की तरफ गेंद बढ़ायी जिन्होंने उसे हेडर से गोल में डाला। भारत को हालांकि तब झटका लगा जब चांगते को लाल कार्ड दिखाया गया।

टॅग्स :सैफ चैंपियनशिपभारत vs पाकिस्तानफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटIndia vs Pakistan T20 World Cup 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, ऐसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

क्रिकेटIND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग में कौन-कौन? संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा को एंट्री; जानें कुलदीप यादव का क्या होगा?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान के मैच से पहले आसमान छूने लगा हवाई किराया, 100000 रुपये से ज्यादा का होगा खर्चा, जानें

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका