लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण को लेकर टूर्नामेंट आयोजकों ने उठाया बड़ा कदम, मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को करना होगा ये काम

By भाषा | Updated: September 13, 2019 17:14 IST

एनएसएफ शहीद स्मारक फुटबॉल ट्रॉफी का आयोजन नागालैंड में अंगामी छात्र संघ (एएसयू) द्वारा किया जाता है। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएनएसएफ शहीद स्मारक फुटबॉल ट्रॉफी का आयोजन नागालैंड में अंगामी छात्र संघ (एएसयू) द्वारा किया जाता है।खिलाड़ियों और दर्शकों को पानी पीने के लिए अपनी बोतलें लाने के लिए कहा गया है।

कोहिमा, 13 सितंबर। देश में एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम को अपनाते हुए एक महीने तक आयोजित होने वाली नागा छात्र महासंघ (एनएसएफ) शहीद स्मारक ट्रॉफी में खिलाड़ियों और दर्शकों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे किसी भी प्रारूप में इसका इस्तेमाल नहीं करें।

एनएसएफ शहीद स्मारक फुटबॉल ट्रॉफी का आयोजन नागालैंड में अंगामी छात्र संघ (एएसयू) द्वारा किया जाता है। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। एएसयू के अध्यक्ष विजोखो जाशुमो ने कहा कि अतिथियों को स्मृति चिन्ह की जगह पौधा भेंट में दी जाएगी।

विजोखो जाशुमो ने यहां पत्रकारों से कहा कि टूर्नामेंट की कार्यकारी समिति ने फैसला किया कि खिलाड़ियों सहित दर्शकों को भी प्रोत्साहित किया जाए कि वे किसी भी प्रारूप में इसका इस्तेमाल नहीं करें, फिर चाहे वे पानी की बोतलें ही क्यों नहीं हों। स्टेडियम में इसके लिए पानी के डिस्पेंसर रखे जाएगे जिसके साथ पेपर कप भी होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूर्ण प्रतिबंध के लिए लोगों को विवश नहीं कर सकते, लेकिन स्टेडियम के अंदर खिलाड़ियों और दर्शकों को पीने के पानी के लिए भी प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए कह सकते हैं। उन्हें पानी पीने के लिए अपनी बोतलें लाने के लिए कहा गया है।’’

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका