लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के लिये अगले महीने फुटबाल लीग शुरू करेगी मोदी सरकार: रीजीजू

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:55 IST

Open in App

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि फुटबाल को आम जन तक पहुंचाने के लिये सरकार अगले महीने महिलाओं के लिये फुटबाल लीग की शुरुआत करेगी। रीजीजू ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम महिला फुटबाल लीग शुरू करने जा रहे है। संभवत: अगले महीने से यह शुरू हो जाएगी।

हमारा प्रारूप तैयार है और यह देश में सबसे व्यापक फुटबाल कार्यक्रम होगा। इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयेाग से शुरू किया जाएगा। ’’ वह अगले साल भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के आधिकारिक प्रतीक चिन्ह का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम तैयार है और हम इसे शुरू कर रहे हैं और आप देखेंगे कि यह भारत में बहुत बड़ा अभियान होगा। हमें भारत में फुटबाल का स्तर बढ़ाना होगा। ’’ इस अवसर पर अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और फीफा की मुख्य महिला फुटबाल अधिकारी सराइ बेरमन भी उपस्थित थी। 

टॅग्स :किरेन रिजिजूफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका