लाइव न्यूज़ :

13 दिन बाद मिला विमान का मलबा, अर्जेंटीना का स्टार फुटबॉलर था मौजूद

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 4, 2019 13:51 IST

स्टार फुटबॉलर सला अपने नए क्लब प्रीमियर लीग की टीम कार्डिफ सिटी से जुड़ने के लिए 21 जनवरी को हल्के विमान में रवाना हुए थे, जिससे चैनल आइलैंड के समीप संपर्क टूट गया था।

Open in App

अर्जेंन्टीना के स्टार फुटबॉलर एमिलियानो सला जिस विमान में मौजूद थे, वो कुछ दिन पहले लापता हो गया। इसके बाद विमान को खोजने की कवायद शुरू हुई। आखिरकार रविवार (3 फरवरी) को उस विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है। 21 जनवरी को जब ये घटना हुई उस वक्त 28 वर्षीय साला अपने नए क्लब से जुड़ने उस वक्त जा रहे थे।

अर्जेंन्टीना के फुटबाल स्टार एमिलियानो सला के पिता को रविवार को खबर मिली, तो उनकी आंखों में आंसू भर आए। प्रोग्रेसो में जब क्रोनिका टीवी ने होरासियो सेला से उनके घर पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा। यह बुरा सपना है।’’ विमान को ढूंढने में मदद के लिए सेला का पूरा परिवार फ्रांस के नान्तेस गया था, लेकिन होरासियो नहीं गए। 

होरासियो ने कहा, ‘‘मैं रोज उनसे बात करता था। लेकिन मैं वॉट्सऐप पर नहीं हूं इसलिए उन्हें फोन करना या उनका मुझे फोन करना काफी खर्चीला है, लेकिन वह कहते रहे कि एमिलियानो या विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ’’ 

सला अपने नए क्लब प्रीमियर लीग की टीम कार्डिफ सिटी से जुड़ने के लिए 21 जनवरी को हल्के विमान में रवाना हुए थे, जिससे चैनल आइलैंड के समीप संपर्क टूट गया था।

(इनपुट भाषा से)

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका