लाइव न्यूज़ :

मिनरवा को मिली एएफसी कप मैच के लिए कलिंग स्टेडियम के इस्तेमाल की अनुमति

By भाषा | Updated: April 11, 2019 22:06 IST

मिनरवा पंजाब एफसी ने तब राहत की सांस ली जब ओडिशा सरकार ने उन्हें एक मई को होने वाले एएफसी कप घरेलू फुटबाल मैच के लिये भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के इस्तेमाल की अनुमति दे दी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल। मिनरवा पंजाब एफसी ने गुरुवार को तब राहत की सांस ली जब ओडिशा सरकार ने उन्हें एक मई को होने वाले एएफसी कप घरेलू फुटबाल मैच के लिये भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। मिनरवा ने पहले आरोप लगाया था कि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अनुरोध पर ओडिशा सरकार ने नेपाल के क्लब मनांग मार्शयांग्डी के खिलाफ होने वाले ग्रुप ई के मैच के लिये उन्हें स्टेडियम के इस्तेमाल की अनुमति वापस ले ली।

क्लब के मालिक रंजीत बजाज ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस मामले को देखने का अनुरोध किया। गुरूवार को बजाज ने कहा कि ओडिशा सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि उनका क्लब केवल एक मई को होने वाले मैच के लिये कलिंग स्टेडियम का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि उन्हें 19 और 26 जून को होने वाले अन्य दो घरेलू मैचों के लिये स्थल ढूंढना होगा।

बजाज ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे फोन करके सूचित किया गया कि मैं एक मई को होने वाले मैच के लिये कलिंग स्टेडियम का इस्तेमाल कर सकता हूं। मैं खुश हूं और अनुमति देने के लिये ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, खेल सचिच और खेल निदेशक का शुक्रिया करना चाहता हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 19 और 26 जून को दो और मैच हैं। इन मैचों के लिये हम कलिंग स्टेडियम का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे इसलिये मुझे इन दोनों मैचों के लिये स्टेडियम ढूंढना होगा। इसके लिये दो महीने का समय है और उम्मीद है कि इस दौरान हम स्थल हासिल कर पायेंगे।’’

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका