लाइव न्यूज़ :

लियोनेल मेसी ने किया अटकलों का अंत, कहा, 'बार्सीलोना के साथ रहूंगा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2020 07:34 IST

Lionel Messi: पिछले कई दिनों से जारी अकटकलों का अंत करते हुए स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पुष्टि की है कि वह आगामी सीजन में बार्सिलोना के साथ ही रहेंगे

Open in App
ठळक मुद्देलियोनेल मेसी ने बार्सिलोना को छोड़ने का विचार बदलते हुए कहा कि वह इस सीजन में क्लब के साथ रहेंगेबार्सिलोना ने जून 2021 से पहले क्लब छोड़ने पर मेसी को 700 मिलियन यूरो का हर्जाना देने को कहा था

बार्सीलोना: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को घोषणा की कि आगामी सत्र में वह बार्सीलोना के साथ ही रहेंगे। मेसी ने गोल डॉट कॉम को दिये इंटरव्यू में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वह क्लब के साथ किसी कानूनी लड़ाई में नहीं पड़ेंगे। इसके साथ ही उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया। उन्होंने इससे पहले कहा था कि वह सत्र के आखिर में क्लब छोड़ना चाहते हैं। बार्सीलोना क्लब चाहता था कि वह जून 2021 को अपना करार पूरा होने तक क्लब के साथ रहें। 

बार्सिलोना को छोड़ने पर मेसी को देना पड़ता 700 मिलियन यूरो का हर्जाना 

मेसी के इस फैसले के के पीछे बार्सिलोना मैनजमेंट का वो बयान भी है, जिसमें उसने कहा था कि सीजन के बीच में अगर मेसी क्लब को छोड़कर जाते हैं तो उन्हें 700 मिलियन यूरो का हर्जाना देना होगा।

मेसी ने कहा कि जिस क्लब से उनके करियर की शुरुआत हुई और जहां से हीरो बने, उस बार्सिलोना को कोर्ट में नहीं घसीटना चाहते। 

पिछले हफ्ते मेसी ने बार्सिलोना को भेजे एक फैक्स में कॉन्ट्रैक्ट के उस क्लॉज का जिक्र किया था जो उन्हें सीजन के अंत में मुफ्त में जाने देने की इजाजत देता है, लेकिन बार्सिलोना का कहना था ये क्लॉज जून में ही खत्म हो गया था। बार्सिलोना ने कहा था कि वह चाहता है कि मेसी जून 2021 में अपना करार खत्म होने तक उसके साथ रहे।

(PTI इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका