लाइव न्यूज़ :

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीसरी बार बने पिता, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 10, 2018 20:24 IST

बेटे के पिता बनने की खबरों की पुष्टि खुद मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर के दी।

Open in App

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और स्पेन के ला लीग में बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लियोनेल मेसी अपने तीसरे बच्चे के पिता बने हैं। मेसी के बार्सिलोना और मलागा के बीच होने वाले मैच से नाम वापस लेने के बाद से ही उनके पिता बनने की अटकलें लगाई जा रही थी। इससे पहले बार्सिलोना ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया था कि आखिरी मिनट में टीम में बदलाव हुए हैं और मेसी मलागा के साथ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।

इस मैच के लिए मेसी की जगह टीम में येरी मिना को शामिल किया गया है। बार्सिलोना ने हालांकि अपनी घोषणा में मेसी के नहीं खेलने की वजह 'व्यक्तिगत कारण' बताया था।

मेसी ने खुद दी पिता बनने की खबर

बाद में शनिवार को बेटे के पिता बनने की खबरों की पुष्टि खुद मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर के दी। मेसी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके हुए लिखा, 'स्वागत है किरो! भगवान का शुक्र है कि सबकुछ ठीक रहा। मॉम और वह ठीक है। हम बहुत खुश हैं।'

बता दें कि मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो ने पिछले साल अक्टूबर में ही बताया था कि जल्द ही उनके घर तीसरा संतान आने वाला है।

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका