गूगल डूडल के साथ कुछ यूं मना रहा है फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले दिन का जश्न

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 14, 2018 08:54 AM2018-06-14T08:54:00+5:302018-06-14T08:58:48+5:30

Google doodle: गूगल ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले दिन के खेल का डूडल बनाया है

Google doodle celebrates Day 1 and diverse cultures of Fifa World Cup 2018 | गूगल डूडल के साथ कुछ यूं मना रहा है फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले दिन का जश्न

गूगल डूडल

नई दिल्ली, 14 जून: गूगल आज रूस में गुरुवार (14 जून) से शुरू हो रहे 21वें फीफा वर्ल्ड कप को अपने डूडल से सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल डूडल दुनिया के इस सबसे लोकप्रिय खेल के महाकुंभ, यानी विश्व कप की शुरुआत को प्रदर्शित किया है। डूडल में इस खूबसूरत खेल की वैश्विक अपील और विविधता भरी संस्कृति को दर्शाया गया है।

यूरोप में आठ साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप की वापसी हो रही है। इससे पहले 2006 में यूरोप में आखिरी बार जर्मनी की मेजबानी में विश्व कप का आयोजन हुआ था। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का उद्घाटन समारोह गुरुवार को होगा और पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा।

इस वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें आठ ग्रुप में बांटा गया है। अगले एक महीने तक दुनिया भर के फैंस के ऊपर फुटबॉल का फीवर चढ़ा रहेगा। भारत के इस वर्ल्ड कप का हिस्सा न होने पर भी भारतीय फुटबॉल फैंस ब्राजील, अर्जेंटीना, पुर्तगाल, जैसी टीमों और मेसी, नेमार और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ियों को चीयर करते नजर आएंगे। (पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के ये हैं 5 यादगार लम्हे और विवाद)

पिछले विजेता जर्मनी को इस बार भी खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि जर्मनी को इस रेस में ब्राजील, अर्जेंटीना और स्पेन जैसी टीमों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। (पढ़ें: FIFA World Cup 2018: ग्रुप-जी में बेल्जियम और इंग्लैंड होंगे बड़े दावेदार)

Web Title: Google doodle celebrates Day 1 and diverse cultures of Fifa World Cup 2018

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे