लाइव न्यूज़ :

जर्मनी को मिली यूरो कप 2024 की मेजबानी, तुर्की को पछाड़ते हुए हासिल किए अधिकार

By भाषा | Updated: September 28, 2018 11:06 IST

Euro 2024: जर्मनी 36 साल बाद यूरोपियन चैंपियनशिप कप का आयोजन करेगा, तुर्की को पछाड़ते हुए हासिल किए अधिकार

Open in App

नियोन (स्विट्जरलैंड), 28 सितंबर: जर्मनी ने यहां गुरुवार को तुर्की को पछाड़ते हुए 2024 यूरोपीय चैम्पियनशिप की मेजबानी के अधिकार हासिल किए। 

जर्मनी ने यूएफा कार्यकारी समिति के सदस्यों के मतदान में 12-4 के अंतर से तुर्की को पीछे छोड़कर यूरोप की प्रीमियर अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी हासिल की जबकि एक सदस्य अनुपस्थित था। 

जर्मनी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रेनहार्ड ग्रिंडल ने कहा, 'हम उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे' 

जर्मनी ने 2006 में विश्व कप की मेजबानी की थी लेकिन कभी भी एकीकृत देश के तौर पर यूरो की मेजबानी नहीं की। पश्चिम जर्मनी ने 1988 में टूर्नामेंट का आयोजन किया था। 

यूरो 2024 में 32 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में जर्मनी समेत कुल 24 देश हिस्सा लेंगे, जिनके बीच 51 मैच खेले जाएंगे। जर्मनी से मेजबानी की रेस में पिछड़ने वाले तुर्की ने इससे पहले 2008, 2012 और 2016 में यूरो कप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन हर बार उसे नाकामी मिली। 

 

टॅग्स :जर्मनीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका