लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉल टीम को मिला नया कोच, इगोर स्टिमैक को सौंपी गई जिम्मेदारी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: May 15, 2019 13:02 IST

इगोर स्टिमैक ने 14 साल के तक बतौर मैनेजर काम किया है। इसके अलावा साल 2012 और 2013 के बीच क्रोएशियाई राष्ट्रीय टीम में भी उनका योगदान रहा है।

Open in App

क्रोएशिया के पूर्व फुटबॉलर इगोर स्टिमैक को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने स्टिमैक को 2 साल के लिए ये जिम्मेदारी सौंपी है।

इगोर स्टिमैक ने 14 साल के तक बतौर मैनेजर काम किया है। इसके अलावा साल 2012 और 2013 के बीच क्रोएशियाई राष्ट्रीय टीम में भी उनका योगदान रहा है।

जनवरी में एएफसी एशियाई कप के बाद स्टीफन कोंस्टेंटाइन की रवानगी के बाद से ही भारतीय टीम कोच के बगैर है। एआईएफएफ की कार्यकारी समिति ने यह नियुक्ति की। 51 बरस के स्टिमाच क्रोएशिया की 1998 विश्व कप टीम के सदस्य थे जो तीसरे स्थान पर रही थी। उन्हें कोचिंग, फुटबाल विकास और ढांचा तैयार करने का 18 साल का अनुभव है। बतौर कोच उन्होंने क्रोएशिया को 2014 फीफा विश्व कप के लिये क्वालीफाई कराया। उनके कार्यकाल में माटेओ कोवाचिच, एंटे रेबिच, एलेन हेलिलोविच और इवान पेरिसिच क्रोएशियाई टीम में थे।

उन्होंने डारियो सरना, डेनियल सुबासिच, इवान स्ट्रिनिच और कोवाचिच जैसे खिलाड़ियों को भी तैयार किया। वह क्रोएशिया के लिये 53 मैच खेल चुके हैं। वह 1996 यूरो चैम्पियनशिप खेलने वाली क्रोएशियाई टीम में थे। इसके अलावा यूगोस्लाविया की अंडर 19 टीम का हिस्सा थे जिसने 1987 में फीफा अंडर 20 विश्व कप जीता था। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका