रोनाल्डो के 7 साल के बेटे ने हजारों फैंस की भीड़ के बीच दागा दमदार गोल, देखिए वीडियो

By विनीत कुमार | Published: June 9, 2018 01:17 PM2018-06-09T13:17:29+5:302018-06-09T13:25:27+5:30

अल्जीरिया के खिलाफ मैच में पुर्तगाल जरूर जीत हासिल करने में कामयाब रहा लेकिन रोनाल्डो कोई गोल करने में नाकाम रहे।

fifa world cup cristiano ronaldo son stunning goal after portugal vs algeria friendly match | रोनाल्डो के 7 साल के बेटे ने हजारों फैंस की भीड़ के बीच दागा दमदार गोल, देखिए वीडियो

Cristiano Ronaldo

लिस्बन, 9 जून: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते। उनका खेल और गोल करने का अंदाज फैंस को खूब भाता है। अब ऐसा लगता है कि उनके बेटे रोनाल्डो जूनियर भी अपने पापा की राह पर चल पड़े हैं। रोनाल्डो जूनियर का एक वीडियो चर्चा में है जिसमें वह एक शानदार गोल करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो पुर्तगाल और अल्जीरिया के बीच मैच के बाद है, जिसमें रोनाल्डो की पुर्तगाली टीम 3-0 से विजयी रही। मैच के बाद रोनाल्डो ने अपने बड़े बेटे को मैदान पर बुलाया और फिर जो हुआ वह स्टेडियम में आए दर्शकों के लिए कम रोमांचक नहीं था। (और पढ़ें- FIFA World Cup: इस गेम में खास तरह की गेंद होती है इस्तेमाल, जानिए 88 साल में क्या-क्या हुए बदलाव)

रोनाल्डो ने अपने 7 साल के बेटे के पास गेंद फेंका और गोल करने के लिए कहा। जूनियर रोनाल्डो ने तत्काल अपने पिता के निर्देश का पालन करते हुए पोजिशन ली और गोलपोस्ट की दाएं ओर एक शानदार गोल दाग दिया। पुर्तगाल फुटबॉल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ये रोनाल्डो के बेटे का ये वीडियो साझा किया है।


बता दें कि अल्जीरिया के खिलाफ मैच में पुर्तगाल जरूर जीत हासिल करने में कामयाब रहा लेकिन रोनाल्डो कोई गोल करने में नाकाम रहे। अल्जीरिया फीफा वर्ल्ड कप-2018 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सकी है। वहीं, पुर्तगाल को 14 जून से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 2010 के चैम्पियन स्पेन के खिलाफ मैच से करना है। यह मैच 15 जून को खेला जाएगा। (और पढ़ें- FIFA World Cup: इन 12 स्टेडियम में होंगे मैच, जानिए इनकी लागत और क्षमता)

Web Title: fifa world cup cristiano ronaldo son stunning goal after portugal vs algeria friendly match

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे