लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: फ्रांस दो बार की चैंपियन उरुग्वे को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा, 2-0 से दर्ज की जीत

By सुमित राय | Updated: July 6, 2018 21:25 IST

FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs France, 1st Quarter Final: फ्रांस और उरुग्वे के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल का लाइव अपडेट...

Open in App

निजनी नोवगोरोद, पांच जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। फ्रांस की टीम ने दो बार की चैंपियन उरुग्वे को हराकर फीफा वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार उरुग्वे को हराया।

FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs France, 1st Quarter Final लाइव अपडेट -

- एक्सट्रा टाइम में भी उरुग्वे की टीम कोई गोल नहीं कर पाई और फ्रांस ने इस मैच को 2-0 से अपने नाम किया। फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार उरुग्वे को हराया। फ्रांस की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह।

- दूसरे हाफ के 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में 5 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- 85 मिनट: दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में सिर्फ 5 मिनट का समय बचा है।

- मैच के 67वें मिनट में रेफरी ने एम्बाप्पे और रॉड्रिगेज को येलो कार्ड दिखाया।

- मैच के 61वें मिनट में फ्रांस एंटोनिये ग्रेजमैन ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को उरुग्वे के खिलाफ दिलाई 2-0 की बढ़त। एंटोनिये ग्रेजमैन की शॉट पर गेंद उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा के हाथ से लगकर गोलपोस्ट में चली गई।

- दूसरे हाफ का खेल शुरू।

- पहले हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म। पहले हाफ तक फ्रांस की टीम ने उरुग्वे के खिलाफ बनाई 1-0 की बढ़त। स्कोर: उरुग्वे- 0 और फ्रांस- 1

- मैच के 40वें मिनट में फ्रांस के राफेल वराने ने पहला गोल कर उरुग्वे की टीम को अपनी टीम को दिलाई 1-0 की बढ़त। स्कोर: उरुग्वे- 0 और फ्रांस- 1

- फ्रांस और उरुग्वे के बीच पहले हाफ के आधे घंटे का खेल खत्म हो गया है, लेकिन दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही हैं।

- मैच के शुरुआती 10 मिनट में उरुग्वे की टीम ने दबाव बनाया था, लेकिन उसके बाद से फ्रांस की टीम ने दबाव बनाया है और उसके खिलाड़ी लगातार गोल की कोशिश कर रहे हैं।

- 21 मिनट वें फ्रांस को कॉर्नर मिला, लेकिन टीम के खिलाड़ी उसे गोल में नहीं बदल पाए।

- 14वें मिनट में एम्बप्पे के पास गेंद थी, उन्होंने हेडर के जरिए गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गई।

- मैच के 7वें मिनट में उरुग्वे की टीम को पहला फ्री किक मिली, लेकिन उसके खिलाड़ी इसका कोई फायदा नहीं उठा पाए।

- मैच के शुरुआती 5 मिनट में उरुग्वे की टीम ने दबाव बनाया, लेकिन उसके खिलाड़ी गोल नहीं कर पाए। सुआरेज और स्टुअनी लगातार मौके बना रहे हैं।

- फ्रांस और उरुग्वे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच शुरू।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मैच के पहले राष्ट्रगान के लिए उरुग्वे और फ्रांस की टीमें ग्राउंड पर आईं।

- ग्रुप स्टेज और प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उरुग्वे और फ्रांस की टीम ने सात-सात गोल किए हैं। लेकिन उरुग्वे की टीम के खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ था, जो प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल के पेपे ने किया था। वहीं फ्रांस की टीम चार गोल गंवा चुकी है।

- उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज के पास 100 से ज्यादा मैच खेलने के अनुभव है और उन्होंने इस साल अब तक खेले 4 मैचों में 2 गोल किए हैं।

- फ्रांस के 19 साल के खिलाड़ी काइलेन एमबप्पे ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और अपनी ओर आकर्षिक किया है। एमबप्पे ने इस साल अब तक खेले 4 मैचों में 3 गोल किए हैं।

- इस मैच में सभी की नजरें फ्रांस के खिलाड़ी काइलेन एमबप्पे और उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज पर होगी। एमबप्पे को रोकना उरुग्वे के डिफेंस के लिए चुनौतीपूर्ण होता, तो सुआरेज फ्रांस की मुश्किले बढ़ा सकते हैं।

- फ्रांस की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं उरुग्वे की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को मात देकर यहां पहुंची है। इन दोनों टीमों ने लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था।

- फ्रांस और उरुग्वे के बीच और यह मैच भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार को शाम 7.30 बजे से निजनी नोवगोरोद में खेला जाएगा।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस और उरुग्वे के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

उरुग्वे

  • कोच: ऑस्कर ताबारेज
  • गोलकीपर्स: मार्टिन कंपाना, फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन सिल्वा।
  • डिफेंडर्स: मार्टिन काकेरेस, सेबेस्टियन कोट्स, जोस मारिया गिमिनेज, डिएगो गोदिन , मैक्सीमिलियानो परेरा, गैस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।
  • मिडफील्डरर्स: गियोग्रेन डि अरासकेटा, रोड्रिगो बेंटेनकर, डिएगो लैक्साल्ट, नहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरेरा, मटियास वेकिनो, जोनाथन उरेटाविसकाया।
  • फॉर्वर्ड्स: एडिनसन कवानी, मैक्सीमिलियानो गोमेज, लुइस सुआरेज, क्रिस्टियन तुयानी।

फ्रांस

  • कोच: डिडिएर देस्चामपस
  • गोलकीपर्स: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मंडाना, अल्फोंसे एरियोला।
  • डिफेंडर्स: लुकास हर्नांडेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेंडी, बेंजामिन पवार्ड, आदिल रामी, जिबरिल सिडीबी, सैमुअल उमटीटी, राफेल वराने।
  • मिडफील्डरर्स: एन' गोलो कांटे, ब्लेसे माटुइडी, स्टीवन एन' जोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेनटिन टोलिसो।
  • फॉर्वर्ड्स: आउसमाने डेम्बेले, नाबिल फेकिर, ओलिवियल गिराउड, एंटोनिये ग्रेजमैन, थॉमस लेमार, काइलेन एमबप्पे, फ्लोरियन थाउविन।
टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व2034 FIFA वर्ल्ड कप के लिए सऊदी अरब का बड़ा प्लान, आसमान में होंगे मैच, ज़मीन से 350 मीटर ऊपर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका