लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup इतिहास में फ्रांस ने पहली बार उरुग्वे को हराया, 12 साल बाद सेमीफाइनल में बनाई जगह

By सुमित राय | Updated: July 6, 2018 22:17 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Open in App

निजनी नोवगोरोद, पांच जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। फ्रांस की टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 12 साल बाद और कुल छठी बार पहुंची है। इसी के साथ 1998 की चैंपियन फ्रांस ने दो बार की चैंपियन उरुग्वे को हराकर फीफा वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार उरुग्वे को हराया हैं और उरुग्वे के खिलाफ फ्रांस की 1985 के बाद यह पहली जीत है।

फ्रांस की ओर से राफेल वराने ने 40वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद मैच के 61वें मिनट में फ्रांस के एंटोनिये ग्रेजमैन ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। उरुग्वे की टीम के खिलाफ ग्रुप राउंड में एक भी गोल नहीं हुआ था, लेकिन इस मैच में उसके खिलाफ कुल दो गोल हुए और उरुग्वे की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

मैच के शुरुआत में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही थी और काफी प्रयासों के बाद फ्रांस की टीम 40वें मिनट में फ्री किक के दम पर उरुग्वे पर 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब रही। वहीं दूसरा गोल उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा की गलती से हुआ है। फ्रांस के खिलाड़ी एंटोनिये ग्रेजमैन ने बॉक्स के बाहर से शॉट मारा, जो सीधा मुसलेरा के हाथों में गया, लेकिन गेंद उनके हाथ से झटक गई और नेट में चली गई।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका