FIFA World Cup: 90वें मिनट में स्विट्जरलैंड ने किया गोल, सर्बिया को 2-1 से हराया

By सुमित राय | Published: June 22, 2018 09:30 PM2018-06-22T21:30:48+5:302018-06-23T01:30:34+5:30

FIFA World Cup 2018: सर्बिया और स्विट्जरलैंड के बीच खेले गए फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप ई के मुकाबले का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, Serbia Vs Switzerland Live Update and Live Score | FIFA World Cup: 90वें मिनट में स्विट्जरलैंड ने किया गोल, सर्बिया को 2-1 से हराया

FIFA World Cup 2018, Serbia Vs Switzerland Live Update and Live Score

वोल्गोग्राड (रूस), 22 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप ई के अहम मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से हरा दिया। स्वीट्जरलैंड की इस साल विश्व कप में यह पहली जीत है। सर्बिया ने अपने पहले मैच में कोस्टा रिका को मात दी थी तो वहीं स्विट्जरलैंड ने अपने पहले मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोक अंक बांटने पर मजबूर कर दिया था।

FIFA World Cup 2018, Serbia Vs Switzerland लाइव अपडेट -

- स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से मात देकर दर्ज की पहली जीत।

- अतिरिक्त समय खत्म होने के बाद  स्कोर- सर्बिया: 1 और स्विट्जरलैंड: 2

- 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में 3 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- मैच के 90वें मिनट में स्विट्जरलैंड के झेरडन शकीरी ने गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त। स्कोर- सर्बिया: 1 और स्विट्जरलैंड: 2

- मैच के 52वें मिनट में स्विट्जरलैंड के ग्रानित झाका ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। स्कोर- सर्बिया: 1 और स्विट्जरलैंड: 1

- पहले हाफ में 1-0 से पिछड़ने के बाद स्विट्जरलैंड की टीम सर्बिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

- दूसरे हाफ के खेल खत्म।

- एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने के बाद भी सर्बिया को 1-0 की बढ़त।  स्कोर- सर्बिया: 1 और स्विट्जरलैंड: 0

- 45 मिनट का पहला हाफ खत्म होने के बाद एक मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- सर्बिया और स्विट्जरलैंड के बीच 20 मिनट का खेल खत्म होने के बाद स्कोर- सर्बिया: 1 और स्विट्जरलैंड: 0

- इस विश्व कप में यह तीसरा सबसे तेज गोल है। इससे पहले दोनों गोल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए थे। उन्होंने दोनों गोल मैच के चौथे मिनट में किए थे।

- मैच के पांचवें मिनट में अलैक्जेंडर मित्रोविक ने गोल कर सर्बिया को दिलाई बढ़त। स्कोर- सर्बिया: 1 और स्विट्जरलैंड: 0

- सर्बिया और स्विट्जरलैंड के बीच ग्रुप ई का अहम मुकाबला शुरू।

- सर्बिया के लिए यह इतिहास रचने का मौका है। सर्बिया ने पिछले 13 मैचों में से स्विट्जरलैंड के खिलाफ सिर्फ दो मैच ही गंवाए हैं।

- इस मैच में जीत से सर्बिया के छह अंक हो जाएंगे और वह अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अगर वह हारती है तो फिर ग्रुप के सभी मैच रोचक हो जाएंगे।

- सर्बिया ने अपने पहले मैच में कोस्टा रिका को मात दी थी तो वहीं स्विट्जरलैंड ने अपने पहले मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोक अंक बांटने पर मजबूर कर दिया था।

- सर्बिया और स्विट्जरलैंड के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे से वोल्गोग्राड एरीना स्टेडियम में खेला जाएगा।

- फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप ई के अहम मुकाबले में सर्बिया का सामना स्विट्जरलैंड से होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

स्विट्जरलैंड

  • कोच: व्लादिमीर पेटकोविच
  • गोलकीपर्स: यान सोमर, रोमान बुर्की, यावोन एमवोगो।
  • डिफेंडर्स: स्टीफन लिचस्टेनेर, जोहान जोउरोउ, रिकॉर्डो रोड्रिगेज, फैबियन शार, फ्रैंकोइस मउबैंडजे, माइकल लैंग, मैनुअल अकंजी, निको एलवेडी।
  • मिडफील्डरर्स: वालोन बेहरामी, झेरडन शकीरी, गेल्सन फर्नांडेज, ब्लेरिम जेमाइली, ग्रानित झाका, स्टीवन जुबेर, रेमो फ्रुएलेर, डेनिस जकारिया।
  • स्ट्राइकर्स: हारिस सेफेरोविक, जोसिप ड्रिमिक, ब्रील एमबोलो, मारियो गवरानोविक।

सर्बिया

  • कोच: मलदेन क्रस्टाजिक
  • गोलकीपर्स: व्लादिमीर स्टोजकोविक, प्रेड्रैग राजकोविक, मार्को दिमित्रोविक।
  • डिफेंडर्स: अलैक्जेंडर कोलारोव, ब्रेनिसलाव इवानोविक, डस्को टॉसिक, एंटोनियो रुकाविना, मिलोस वेल्जकोविक, मिलान रोडिक, उरोस स्पाजिक, निकोला मिलेनकोविक।
  • मिडफील्डरर्स: नेमंजा मैटिक, लुका मिलिवोजेविक, सरजेग मिलिनकोविक-साविक, मार्को गुरुजिक, एडम जैजिक, डुसान टैडिक, फिलिप कॉस्टिक, एंड्रिजा जिवकोविक, नेमंजा रैंडनजिक।
  • स्ट्राइकर्स: अलैक्जेंडर मित्रोविक, अलैक्जेंडर प्रिजोविक, लुका जोविक।

Web Title: FIFA World Cup 2018, Serbia Vs Switzerland Live Update and Live Score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे