सेंट पीटर्सबर्ग, 18 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप ए के तीसरे मुकाबले में मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से हराकर राउंड 16 के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं मिस्र के लिए राउंड 16 की राह मुश्किल हो गई है। रूस की टीम ने अपने पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की थी, वहीं मिस्र को उरूग्वे से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
FIFA World Cup 2018, Russia vs Egypt लाइव अपडेट -
- एक्स्ट्रा टाइम में मिस्र की टीम कोई कमाल नहीं कर पाई और रूस ने यह मैच 3-1 से अपने नाम कर लिया।
- 90 मिनट के खेल के बाद 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।
- 90 मिनट का खेल खत्म होने तक रूस की टीम को 3-1 से बढ़त।
- मैच के 73वें मिनट में मिस्र को पेनल्टी किक मिली और इस मौके का फायदा उठाते हुए सालाह ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम मिस्र की उम्मीद जगाई।
- मैच के 60वें मिनट में चेरीशेव और 61वें मिनट ने डज्युबा ने गोल कर रूस को दिलाई 3-0 से बढ़त।
- मैच के 47वें मिनट में मिस्र के कप्तान ने आत्मघाती गोल करके रूस को बढ़त बनाने का मौका दे दिया। मैच में रूस 1-0 से आगे।
- दूसरे हाफ का मैच शुरू।
- मैच के पहले हाफ का खेल होने के बाद भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।
- 30 मिनट का मैच खत्म होने के बाद भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई।
- मैच के 18वें मिनट में रूस को एक फ्री किक मिली, लेकिन चेरीशेव ने इसे 20 यार्ड की दुरी से मारने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
- 15वें मिनट में रूस के बाद मिस्र को मिला कॉर्नर, लेकिन उसके खिलाड़ी गेंद को गोल तक नहीं पहुंचा पाए।
- मैच के 11वें मिनट में रूस को पहला कॉर्नर मिला, एलेक्जेंडर ने शॉट लगाया, लेकिन मिस्र के गोलकीपर शेनावी ने बचा लिया।
- रूस और मिस्र के बीच ग्रुप ए का तीसरा मैच शुरू।
- रूस का टूर्नामेंट से पहले का रिकॉर्ड अच्छा नहीं चल रहा था। उसने लगातार मैच में जीत दर्ज नहीं की थी और माना जा रहा था कि वह दक्षिण अफ्रीका (2010) के बाद ग्रुप चरण से बाहर होने वाला दूसरा मेजबान बन सकता है।
- मिस्र का दारोमदार मोहम्मद सालाह पर टिका होगा और अगर यह स्टार स्ट्राइकर पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरता है तो फिर वह रूस की नॉकआउट की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बन सकते हैं।
- रूस की टीम ने अपने पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की थी, वहीं मिस्र को उरूग्वे से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
- रूस और मिस्र के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेला जाएगा।
- फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला मेजबान रूस और मिस्र की टीमों के बीच खेला जाएगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
रूस:
गोलकीपर्स: इगोर अकिनफीव, व्लादिमीर गाबूलोव, आंद्रेई लूनेव।
डिफेंडर्स: व्लादिमीर ग्रानेट, फेदोर कुद्रयाशोव, इलिया कुटेपोव, आंद्रेई सेमेनोव, सर्जेई इगनाशेविच, मारियो फर्नांडीज, इगोर, स्मोलनिकोव।
मिडफील्डर्स: यूरी गाजिनस्की, अलैक्जेंडर गोलोविन, एलन जागोइव, अलैक्जेंडर एरोकिन, यूरी झिरकोव, डालेर कुजयीव, रोमन जोबनिन, अलैक्जेंडर सामेदोव, एंटन मिरानचुक, डेनिस चेरीशेव।
फॉरवर्ड्स: अर्तेम ज्यूबा, एलेक्सी मिरानचुक, फेदोर स्मोलोव।
मिस्र:
गोलकीपर्स: एसाम अल हैडरी, मोहम्मद अल-शेनावी, शेरिफ एकरैमी।
डिफेंडर्स: अहमद फतही, साद समीर, अयमान अशरफ, महमूद हमदी, मोहम्मद अब्देल-शफी, अहमद हेगाजी, अली गब्र, अहमद अलमोहम्मदी, ओमार गबर
मिडफील्डर्स: तारेक हमीद, शिकाबाला, अब्दल्ला सैद, सैम मोरसी, मोहम्मद अलनेनी, महमूद कहराबा, रमजान सोभी, महमूद हसन, एमर वारदा।
फॉरवर्ड्स: मारवान मोहसेन, मोहम्मद सालाह